ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेकाबू हो रहा डेंगू : नहीं थम रही रफ्तार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेकाबू हो रहा डेंगू : नहीं थम रही रफ्तार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार

By @dmin Published November 7, 2021
Share
डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बे
डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बे
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। नोएडा स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों के बावजूद जिले में डेंगू और मलेरिया की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साढ़े तीन माह से स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा दवा के छिड़काव और फॉगिंग पर लाखों रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इस वर्ष डेंगू के मरीजों ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़कर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, दस वर्ष बाद जिले में पहली बार डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 से ऊपर पहुंचा है।

डेंगू को लेकर हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं। यह स्थिति तब है, जबकि जिला मलेरिया विभाग नोएडा प्राधिकरण और अन्य विभागों के साथ मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है, मगर इस अभियान का धरातल पर असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिले में डेंगू ने सितंबर में दस्तक दी थी। पहले 30 दिनों में जिले में डेंगू के 49 मामले सामने आए थे, लेकिन मरीजों की संख्या को मामूली मानते हुए स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जिले में कोई प्रयास नहीं किए गए। इसी का परिणाम है कि अक्टूबर में डेंगू ने भयावह रूप धारण कर लिया। अब प्रतिदिन जिले में 15 से 20 नए डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर में जिले में 376 नए डेंगू के मरीज मिले हैं, लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा 509 तक पहुंच गया।

नवंबर के पहले सप्ताह में अभी तक 133 मरीज मिल चुके हैं, जिसके चलते ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग पांच गुना तक बढ़ गई है। अब तक कई डेंगू संदिग्धों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन सरकारी तंत्र अब तक जिले में मात्र एक मरीज की मौत होने का दावा कर रहा है। सरकारी स्तर पर इलाज की अच्छी व्यवस्था न होने के चलते डेंगू लोगों को तगड़ी हानि पहुंचा रहा है। निजी अस्पतालों में बीमारी का इलाज कराने के लिए लोगों को 50 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

पहली बार जिले में डेंगू के उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 68 पर पहुंचा है। खास बात यह है कि सक्रिय डेंगू मरीजों में 80 फीसदी निजी अस्पतालों में ही इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में मात्र तीन डेंगू के मरीज ही भर्ती हैं, वहीं चाइल्ड पीजीआई में चंद बच्चों का ही इलाज चल रहा है। सरकारी स्तर पर इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते शेष मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर है, जहां उन्हें गाढ़ी कमाई लुटानी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 18 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin November 7, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल पिकअप व बाइक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदली
Next Article नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप नवाब मलिक बोले- क्रुज से आर्यन खान को किडनैप किया गया, मांगी गई थी 25 करोड़ रुपये की फिरौती
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?