ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार

By @dmin
Published: January 6, 2022
Share
बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाली ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रखते हुए दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसने इस ऐप के मुख्य साजिशकर्ता को असम से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसकी आईएफएसओ स्पेशल सेल ने इस 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और अब इसे राजधानी लाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

आईएफएसओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बीस वर्षीय आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है। नीरज असम के जोरहाट में दिगंबर इलाके का रहने वाला है। इतना ही नहीं वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया, ‘दिल्ली पुलिस की विशेष सेल आईएफएसओ ने असम से बुल्ली बाई ऐप के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इसने ही गिटहब पर यह ऐप बनाई थी और यही ऐप के ट्विटर अकाउंट का मेन होल्डर था। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

बता दें कि नीरज बिश्नोई को मिलाकर अब तक इस मामले में कुल 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर के उनकी कथित तौर पर बोली लगाई जा रही थी। इस मामले में अब तक विशाल कुमार, श्वेता सिंह और मयंक रावत को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है।

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर बड़ा निर्णय… अप्रैल में एक साथ मिलेगा तीन महीने का चावल
बजट से पहले बोले सीएम साय- विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट, प्रदेश को देगा नई गति
shreekanchanpath 202 # 06 May 2024
चालान के नाम पर ठगी : ट्रैफिक पुलिस की अपील… ऑफिशियल वेबसाइट से भरे ई-चालान
महिला दिवस पर बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस 6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
Next Article नीरज पाल भिलाई के नए महापौर, पहली बार पार्षद बने गिरवर साहू सभापति, पिछड़ा कार्ड के आएंगे दूरगामी नतीजे नीरज पाल भिलाई के नए महापौर, पहली बार पार्षद बने गिरवर साहू सभापति, पिछड़ा कार्ड के आएंगे दूरगामी नतीजे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?