ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के एमडी को पुलिस का नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर थाने में हाजिर हों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के एमडी को पुलिस का नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर थाने में हाजिर हों

By @dmin
Published: June 18, 2021
Share
विवाद: पुलिस पुछताछ के बाद ट्विटर बोला- हमें भारत में अपने कर्मचारियों की चिंता है
विवाद: पुलिस पुछताछ के बाद ट्विटर बोला- हमें भारत में अपने कर्मचारियों की चिंता है
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के मामले में ट्विटर पर एक्शन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है और सात दिनों के भीतर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। ट्विटर पर आरोप है कि बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से समाज में गलत संदेश गया और ट्विटर ने इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया और इसे वायरल होने दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की घटना में भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने को लेकर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें सात दिन के अंदर लोनी बॉर्डर थाने में अपना बयान दर्ज कराना होगा। यह नोटिस जांच अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। यह मुंबई स्थित कार्यालय के पते पर भेजा गया है।

Ghaziabad Police sent legal notice to Managing Director of Twitter India over viral video of an elderly man in Loni being assaulted with the intent of "provoking communal unrest"

The MD has been asked to come to the Police Station Loni Border & record the statement within 7 days pic.twitter.com/u5Ct8Omq6l

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 18, 2021

नोटिस में क्या है
लोनी बॉर्डर थाना के जांच अधिकारी द्वारा ट्विटर इंडिया के हेड मनीष माहेश्वरी को ये नोटिस सीआरपीसी की धारा 160 के तहत भेजा है। नोटिस में पुलिस ने कहा है कि समाज में घृणा और विद्वेष फैलाने वाले संदेशों का ट्विटर ने कोई संज्ञान नहीं लिया और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कार्य व लेख को बढ़ावा दिया। साथ ही ट्विटर ने वीडियो को वायरल होने दिया।

ट्विटर के खिलाफ जमानती धाराओं में दर्ज है मुकदमा
ट्विटर के खिलाफ दर्ज मुकदमे की सभी धाराएं जमानती हैं। इसलिए उनमें गिरफ्तारी नहीं होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जरूरत भी नहीं है। हालांकि पूछताछ में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होना पड़ेगा। इसलिए पुलिस ट्विटर और वायर के अलावा अन्य आरोपियों को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर रही है।

मामले में तीसरी मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस ने इस मामले में तीसरा मुकदमा दर्ज किया। लोनी बॉर्डर कोतवाली के दरोगा नरेश सिंह ने यह मुकदमा सपा नेता उमेद पहलवान के खिलाफ दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया है कि उमेद पहलवान विवादित मामले में फेसबुक लाइव कर रहे थे। इसके बावजूद फेसबुक ने न तो फैक्ट चेक किया और न ही इसे प्लेटफार्म से हटाने का प्रयास किया है। दूसरी ओर, ट्वीटर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बुधवार रात ट्विटर को मेल के जरिए जारी पहले नोटिस का जवाब नहीं मिला है। इसमें पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों की सूची मांगी थी। साथ ही इसमें पूछा था कि कितने लोगों ने वीडियो वायरल करने के बाद अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके साथ ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की जानकारी मांगी गई थी।

नए साल के पहले दिन ही सीएम साय ने ली सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक, शासकीय कामकाज में कसावट लाने दिया मंत्र
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया स्मृति चिन्ह
नीतीश मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पूरा, बीजेपी और जेडीयू से इन 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Durg Crime : राजस्व विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, दर्जनों युवाओं को शातिर महिला ने बनाया शिकार
राज्यपाल डेका ने निजी विश्वविद्यालयों की ली समीक्षा बैठक, कहा- केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mysterious death of the man who slapped Mamta's nephew Abhishek Banerjee ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जडऩे वाले शख्स की रहस्यमय ढंग से मौत… परिजनों ने कहा यह हत्या है
Next Article WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?