ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच

By @dmin
Published: December 10, 2021
Share
बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच
बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच
SHARE

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के 28 छात्र-छात्राएं चिक्की (एक तरह का मीठा स्वल्पाहार) खाकर अचानक बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरूवार की है। उन्होंने कहा कि बीमार पड़े सभी बच्चों की तबीयत अब ठीक है और अस्पताल में कुछ समय के लिए भर्ती रखने के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि कोलिहापुरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को सोया से बनी चिक्की (सरकारी योजना के तहत) दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उस दिन स्कूल में मौजूद कक्षा एक से पांच तक के कम से कम 137 छात्रों को इसे नाश्ते में दिया गया था। उनमें से कक्षा तीन और कक्षा चार के 28 छात्र-छात्राओं ने बाद में पेटदर्द और उल्टी की शिकायत की थी।

बघेल ने कहा कि बीमार पडऩे वाले बच्चों में ज्यादातर लड़कियां थीं, उन्हें तुरंत दुर्ग के जिला अस्पताल में एम्बुलेंस में भेजा गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि 28 में से 20 छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य को घर भेजने से पहले कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया।

डॉक्टर ने कहा कि सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि बच्चों को अधिक चिक्की दी गई, जिसके परिणामस्वरूप वह बीमार पड़े।

हालांकि, बयान में यह भी बताया गया है कि राज्य के बीज निगम द्वारा आपूर्ति की गई चिक्की के नमूने परीक्षण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। इस बीच, बीमार पड़े छात्र-छात्राओं का हाल जानने के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आत्म निर्भर निधि के लक्ष्य को समय सीमा के पहले भिलाई निगम ने किया पार….. योजना का 9417 लोगों ने उठाया लाभ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार, 6 गाड़िया आपस में टकराई… चार घायल
तीन वर्षों से अटका है भारत माला से प्रभावित किसानों का मुआवजा, विधानसभा में अरुण वोरा ने लगाया ध्यानाकर्षण
सरकार गिरने के दावे को लेकर सीएम का पलटवार, कहा-भाजपा और जेडीएस की हालत बिन पानी मछली जैसी
गुस्ताखी माफ़: सरगुजा नरेश ने फिर जताया असंतोष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी कांग्रेस को फिर झटका: प्रियंका के दौरे के दिन कई नेताओं का इस्तीफा, कहा- पार्टी गंभीर नहीं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 56 # 10 december 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?