ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी- संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस, सामने लाएं असली चेहरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी- संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस, सामने लाएं असली चेहरा

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी- संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस, सामने लाएं असली चेहरा
बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी- संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस, सामने लाएं असली चेहरा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी संसद में बीजेपी संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने सांसदों से साफ कहा कि कोरोना पर जब बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया और दूसरे दलों को भी इसमें आने से रोका, कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है। ऐसे में सांसद जनता और मीडिया को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाए।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और वी मुरलीधरन की ओर से बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान यह बताया गया कि बीते हफ्ते लोकसभा और राज्यसभा में क्या-क्या हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे जनता और मीडिया के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाएं कि किस तरह वे न तो बैठकों में शामिल हो रहे हैं और न ही सदन में कोई काम होने दे रहे हैं।

After Union Ministers Pralhad Joshi & V Muraleedharan briefed BJP Parliamentary Party meeting on what happened in Lok Sabha & Rajya Sabha in the past week, PM Modi asked party MPs to expose Opposition as it isn't coming to the meetings or letting the House conduct any business https://t.co/fQmFMpu96B

— ANI (@ANI) July 27, 2021

संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। विपक्ष पेगासस जासूसी मामले और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर हंगामा कर रहा है। सोमवार को भी हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी थी। इस दौरान विपक्षी पार्टी के सांसदों ने पोस्टर लेकर सदन में पूरे दिन हंगामा जारी रखा था। मंगलवार को भी राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों के हंगामे के बाद कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विपक्षी सांसदों की मांग है कि सदन की कार्यवाही तब तक नहीं होने दी जाएगी जब तक पेगासस फोन हैक मामले पर चर्चा कराने और इसकी उच्?च स्?तरीय जांच कराने की मांग पूरी नहीं की जाती। राज्?यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू के मुताबिक, लगातार पांचवें दिन विपक्ष के हंगामे की वजह से 90 सांसद जनहित से जुड़े मुद्दों को नहीं उठा सके।

बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन जब पीएम मोदी लोकसभा में नए मंत्रियों का परिचय करवा रहे थे तब भी विपक्ष के हंगामे की वजह से उन्हें बीच में ही रुकना पड़ा था। पीएम मोदी ने बीते हफ्ते भी संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद कांग्रेस की नींद नहीं खुली है।

आचार संहिता लागू होते ही बदमाशों पर कसा पुलिस ने शिकंजा, 100 से ज्यादा बदमाशों को भेजा जेल
कोरोना पर बिलासपुर प्रशासन सख्त: 16 अगस्त तक धारा 144 लागू, शहरी क्षेत्र में 23 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ के समस्त निजी व शासकीय क्षेत्र के फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम में न्यूनतम अंक की बाध्यता खत्म, ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च
National Tobacco Control Program: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया
स्पेसएक्स के ‘स्टारशिप’ में धमाका, मंगल जाने के लिए बने यान का परीक्षण दूसरी बार विफल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
Next Article छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: अपनी सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से वॉकआउट, निशाने पर सीएम बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: अपनी सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से वॉकआउट, निशाने पर सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?