ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
SHARE

साइकिल से करते थे सुने मकानों की रेकी, सोना और चांदी के लिए करते थे कोडवर्ड का इस्तेमाल
भिलाई। चोरी के मामलों का खुलासा करने में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों से लगभग 01 किलो 300 ग्राम सोना व 07 किलो चांदी के जेवरात बरामद किया। गिरोह के 03 नकबजन सहित चोरी का सोना व चांदी खरीदने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले 3-4 वर्षों से शहरी क्षेत्र में गिरोह सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने 41 चोरियों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 77 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। साथ ही 1 लाख रुपए नगदी, तीन मोटरसाइकिल, चार साइकिल और चोरी की घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किया गया। सोमवार को आईजी ओपी पाल व एसपी बीएन मीणा ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।

आईजी ओपी पाल व एसपी बीएन मीणा ने बताया कि नेवई बस्ती का निवासी अनवर खान (53 वर्ष), मोहन्दीघाट जिला बालोद निवासी सागर सेन (32 वर्ष), मुढ़ीपार (खैरागढ़) जिला राजनांदगांव निवासी द्वारिका दास मानिकपुरी (30 वर्ष), सरकंड़ा जिला बिलासपुर निवासी राजू सोनी (53 वर्ष), सरकंडा जिला बिलासपुर निवासी सोमबंद सोनी (48 वर्ष) व सदर बाजार जिला बिलासपुर निवासी जितेंद्र पवार (48 वर्ष) को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी वारदातों में मास्टरमाइंड अनवर खान है जो अपने साथी सागर सेन व द्वारिकाधीश मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वहीं राजू सोनी, सोमबंद सोनी व जितेंद्र पवार को चोरी का माल बेचते थे। आरोपियों ने श्याम नगर रिसाली में एक मकान किराए पर ले रखा था जहां वे चोरी की पूरी योजना बनाते थे।

चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के पास लगातार चोरियों की शिकायतें मिल रही थी। लगातार इनकी तलाश की जा रही थी। आरोपियों तक पहुचंने में नेवई पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की। इनके पीछे मुखबिर लगाए गए। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि श्याम नगर रिसाली के एक मकान में अनवर खान अपने साथी सागर सेन व द्वारिका दास के साथ रहता था। इनकी गतिविधियां काफी संदिग्ध होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने इन पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस पहले पूरी तरह से अस्वस्थ हुई कि यह तीनों चोरी की घटनाओं में लिप्त हैं। चोर आपस में कोडवर्ड में बात करते थे। वे सोना को गेंहू व चांदी को चावल कहकर बात करते थे।

उसके बाद दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने रिसाली, पुलगांव, पदमनाभपुर आदि क्षेत्रों में चोरियां करने की बात कबूल की।आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने सोने चांदी के जेवर, नग, मोटर साइकिल, साइकिल व औजार जब्त कर लिए हैं। चोरी में शामिल तीनों आरोपी चोरी का सामान राजू सोनी, सोमबंद सोनी व जितेंद्र पंवार के पास खपाते थे। इस आधार पर पुलिस ने राजू सोनी, सोमबंद सोनी व जितेंद्र पंवार को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

‘आदिपुरुष’ का विरोध : भिलाई में वेंकटेश्वर टाकीज में तोड़फोड़, हिन्दुवादी संगठनों ने बंद कराया शो
मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाया अभियान
सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन
Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह
कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले कोविड नियंत्रण के लिए प्रदेश के कलेक्टर आवश्यक होने पर कर सकते हैं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Next Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?