ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाहुबली 2 का रिकार्ड तोड़ तमिलनाडु में नंबर वन बनी फिल्म विक्रम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बाहुबली 2 का रिकार्ड तोड़ तमिलनाडु में नंबर वन बनी फिल्म विक्रम…

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
SHARE

कमल हासन ने अपनी फिल्म ‘विक्रम की सफलता के साथ एक बार फिर अपनी स्टार पावर को साबित कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, अब ‘विक्रम तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। विक्रम ने अकेले ही राज्य में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर प्रभास की ‘बाहुबली 2 को पीछे कर दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद सक्सेस पार्टी का आयोजन कर फैंस का शुक्रिया अदा किया गया।

कमल हासन ने निर्देशक लोकेश कनगराज, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, विजय सेतुपति और फिल्म के वितरकों के साथ फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘रिलीज होने से पहले मैं फिल्म देखने वाला पहला व्यक्ति था। इंटरवल के बाद मेरा दिमाग चकरा गया क्योंकि तमिल सिनेमा ने ऐसा कभी नहीं देखा था। फिल्म के बाद मुझे यकीन था कि यह हिट होगी। लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी हिट होगी।

फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूट करने वाले एपी इंटरनेशनल के संजय के मुताबिक ‘विक्रम ने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोमवार तक फिल्म की विदेशी कमाई 100 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। कमल हासन ने कहा कि उन्हें जो सबसे बड़ा उपहार मिला है, वो यह है कि तमिलनाडु के लोग उन्हें अपनी दैनिक कमाई का एक हिस्सा दे रहे हैं।

विक्रम अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब ‘विक्रम रजनीकांत की 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘2.0 से पीछे है, जिसने 650 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘विक्रम के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द दी वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

कोरोना की रफ्तार: पिछले 24 घंटों में सामने आए 9987 नए केस, रिकार्ड 331 लोगों की गई जान
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार
किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये
मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे
Bhilai Breaking : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, तीन कार क्षतिग्रस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 242 # 19 june 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?