ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश के मौसम में आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम सभी जरूरी तैयारियां करे – अरूण वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बारिश के मौसम में आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम सभी जरूरी तैयारियां करे – अरूण वोरा

By @dmin
Published: June 13, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि बारिश के मौसम के मद्देनजर सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। अत्यधिक बारिश होने पर जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और तैयारियां पूरी होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन के लिए एक्शन प्लान बनाकर विभागीय अधिकारी जरूरी सामग्री और संसाधन की व्यवस्था अभी से कर लें। वोरा ने कहा कि पूर्व के वर्षों में शिवनाथ नदी में कई बार बाढ़ आ चुकी है। शंकर नाला में भी बाढ़ से कई लोगों की मौत और कुछ बस्तियों में जलभराव की स्थिति रही है। इससे निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं में कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में संक्रामक बीमारियों के फैलाव की संभावना रहती है। इसे देखते हुए मेडिकल टीम अलर्ट मोड में रहे। बारिश पूर्व बड़ी नालियों और नालों की सफाई का काम अगर नहीं हो पाया है, तो नगर निगम प्रशासन यह काम हर हाल में अगले एक हफ्ते में पूरा कर ले। नगर निगम प्रशासन दुर्ग शहर में जर्जर भवनों की पहचान कर ले और इनकी निगरानी करें। ऐसे भवनों को खाली कराने के बाद यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने की व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि दुर्घटना की स्थिति में जान माल के नुकसान की नौबत न आए। वोरा ने कहा कि शिवनाथ नदी का जल स्तर बढऩे पर रपटा से आवाजाही रोकने सहित अन्य सुरक्षा उपाय किये जाएं।

वोरा ने कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि जैसी आपदा से बचाव के लिए मौसम केंद्र के पूर्वानुमानों की जानकारी न केवल शासकीय विभाग के अधिकारी रखें बल्कि इसकी नियमित रूप से जानकारी आम लोगों को दी जाए। ताकि, लोग बारिश से अलर्ट रहें। बाढ़ की स्थिति में आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट रहे। बारिश के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। नगर निगम और जिला प्रशासन स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए और इन्हें 24 घण्टे चालू रखा जाए।
वोरा ने कहा कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। इस लिहाज से नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करें। पेयजल स्रोतों कुंओं, हैण्डपम्प आदि का जल शुद्धिकरण किया जाए। इसके अलावा दूषित खाद्य पदार्थों, सड़ी गली सब्जियों की बिक्री पर रोक लगाने समय-समय पर अभियान भी चलाया जाए। वोरा ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में दूषित पेयजल की सप्लाई नहीं होनी चाहिए।

CG Elections : अंतिम दिन दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों से 61 लोगों ने दाखिल किया नामांकन, जानिए कहां से किसने भरा पर्चा
Big accident in Bhilai : छावनी चौक के पास नशेड़ियों ने बुलेरो से अधेड़ को मारी ठोकर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में आए रूसी लोग, पुतिन को बताया हत्यारा
हादसा : सूरजपुर जिले में भूस्खलन, बोरवेल में फंसने से तीन मजदूरों की मौत
शीतल बनी तीज क्वीन बैलून डांस में दीपशिखा… उड़ान नई दिशा का तीज सेलिब्रेशन में थिरकी महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used चार माह बाद कोरोना संक्रमण दर 3 फीसदी पार, 8084 नए केस, 10 मरीजों की मौत
Next Article जनजातीय परंपराओं, संस्कृति, बोली-भाषा को सहेजने और उस पर हमें गर्व करने की है जरूरत: सुश्री अनुसुईया उइके

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?