ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाबा गुरू घासीदास जी के विचारों को करें आत्मसात : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बाबा गुरू घासीदास जी के विचारों को करें आत्मसात : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

By Bhupendra Sahu
Published: September 29, 2022
Share
SHARE

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरु गुरू रूद्रकुमार आज राजधानी के अमलीडीह में आयोजित सात दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ने गुरू गद्दी की विधिवत् पूजा-अर्चना कर कहा कि सतनाम समाज के सभी अनुयायियों को परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास के विचारों को आत्मसात् कर अपने विचार एवं कर्म को स्वच्छ, सुंदर एवं उज्ज्वल बनाए। उन्होंने कहा कि बाबा जी के बताए मार्ग पर चले और ऐसा काम करें जिससे दूसरों को कोई भी तकलीफ ना हो सभी को जैतखाम में चढ़ने वाले पालो की तरह अपनी आत्मा और वाणी को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखना चाहिए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास के त्याग, तपस्या एवं उनके पावन कर्मों तथा सतनामी समाज के गौरवशाली इतिहास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार अमलीडीह के गांधी नगर सतनाम सत्संग समिति द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री गुरू रूद्रकुमार का सतनामी समाज के लोगों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सतनामी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एकता के कार्यों की सराहना भी की। समाज के लोगोें को गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रखने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने की बात कही। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में सतनामी समाज की बहुलता है। लंबे समय से समाज के भण्डारी और साटीदार द्वारा मुझे अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य तो बन गया, लेकिन समाज में एकता नहीं दिखाई दे रही है। इस बात को लेकर एक रूपरेखा तैयार कर सम्पूर्ण राज्य में सतनाम संदेश यात्रा की शुरूआत की। जिसका परिणाम गिरौदपुरी धाम में इस यात्रा के दौरान देखने को मिला। इस यात्रा में बड़ी संख्या में अन्य समाज के लोग भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पैसे कमाने की होड में कुछ लोगों द्वारा किताब प्रकाशित कर सतनामी समाज के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सतनामी समाज की गौरवशाली इतिहास के बारे में जगतगुरू सतनाम पंथ डॉट कॉम वेबसाईट बनाया गया है। जिसमें सतनामी समाज के बारे में सम्पूर्ण जानकारी समाहित है।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री नानू ठाकुर, श्री शिव टंडन, श्री किशुन सोनवानी, श्रीमती संतोष संतोषी टंडन, श्रीमती माधुरी कोसरिया, श्रीमती मीना जांगड़े, श्रीमती सालू कठोत्रे, सीता टंडन सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे।

कलेक्टर आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर
दुर्ग से दरभंगा तक सबको श्रमिकों की चिंता
Gustakhi Maaf: सिर्फ राजनीति नहीं है छात्रसंघ चुनाव
Politics: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक, बनेगी चुनावी रणनीति
अनीता सरकार को ब्यूटी पेजेंट में मिले दो खिताब, बॉलीवुड सेलिब्रिटी अमन वर्मा ने पहनाया क्राउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की घोषणा अब धरातल पर… एचएससीएल रूआबांधा नहर किनारे बनेगी सड़क – महापौर
Next Article Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?