ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बात का बतंगड़: सनातन और नामकरण का गणित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

बात का बतंगड़: सनातन और नामकरण का गणित

By @dmin
Published: June 11, 2022
Share
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रत्येक शहर और भवन का एक अपना इतिहास होता है। उत्पत्ति, वैभव और पराभव होता है। इतिहास में जितने भी नगरों और भवनों का उत्थान हुआ है, उनका पतन भी हुआ है। इंद्रप्रस्थ के साथ महाभारत जुड़ा है जिसमें भाई-भाई के झगड़े में पूरे वंश का नाश मय स्वजन व परिजनों के हो गया था। मथुरा और वृंदावन को श्रीकृष्ण ने एक बार छोड़ा तो फिर कभी लौट कर नहीं आए। यहां तक कि द्वारका का अस्तित्व भी मिट गया। प्रभु श्रीराम के बाद अयोध्या की कीर्ति भी नष्ट हो गई। जिस सरयु में श्रीराम ने समाधि ली, उसका भी महत्व जाता रहा। लव और कुश अपनी राजधानी बहुत दूर ले गए। अधिकांश किले और दुर्ग ध्वस्त हो गए, केवल खंडहर शेष हैं। सत्ता का केन्द्र रहा लालकिला भी अब केवल पर्यटन स्थल है। यही सत्य है, जो बीत गया सो बीत गया। देश में एक वर्ग वक्त के पहिए को उल्टा घुमाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल शहरों का भारतीय नामकरण किया जा रहा है। कोशिश है कि शहरों को उनके पुराने नाम से जाना जाए। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली अर्थात इंद्रप्रस्थ से होनी चाहिए थी, पर हिम्मत नहीं पड़ी। डर था, कहीं फिर से भाई-भाई में फूट पड़ गई तो? सनातन संस्कृति में नामकरण का बड़ा महत्व रहा है। कोशिश हमेशा यही रही है कि नामकरण ऐसे नामों पर किया जाए जो अविजित रहे हों, जिनका कीर्तिचक्र फहरा रहा हो, जो स्वभाव से अजर-अमर-अविनाशी हो। विजय, नरेश, सुरेश, दिग्विजय आदि नामों का चलन इसी आधार पर हुआ। जिन्हें ज्यादा कुछ नहीं सूझा, उन्होंने देवताओं के नाम पर अपने बच्चों का नामकरण किया। शिवा, विष्णु, राम, लक्ष्मण, इंद्र, कृष्ण, कन्हैया आदि नाम इस श्रेणी में आते हैं। वहीं अनिष्ट को टालने के लिए बच्चों के विकृत नाम चुने गए, ताकि नजर लगने की संभावना खत्म हो जाए। इनमें कचरा, मेहतरीन, कलुआ, चमरू, जैसे नाम रखे गए। इतिहास में बदनाम विभीषण, मंथरा, शकुनी, कंस जैसे नामों से दूरी ही रखी गई है।

महापौर ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: कहा- 900 बिस्तर अस्पताल बनाने पर जिला प्रशासन का जताया आभार
गुस्ताखी माफ़: निशाने पर “वक्फ” की दादागिरी
चिंतित किसानों से सीएम बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ
दूरदर्शन की “चर्चा में” कार्यक्रम में बोले सीएम साय- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम
शराब के नशे में दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौके पर एक की मौत और एक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टूटे हुए रिश्ते में ऐसे जगाएं प्यार…
Next Article प्रेम विवाह के बाद मंदिर में हुई शादी, सात फेरों के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत, जानें पूरा मामला अनूठा विवाह, एक प्रेमी-दो प्रेमिका, दोनों से एक मंडप में की शादी, एक-एक बेटी पहले से

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?