ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार में रौनक: 228 अंक उछलकर 52300 के पार सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर हुआ बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बाजार में रौनक: 228 अंक उछलकर 52300 के पार सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर हुआ बंद

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228.46 अंकों (0.44 फीसदी) की तेजी के साथ 52,328.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.40 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 15,751.65 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी का बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की चाल
कोविड-19 संक्रमण के रुख, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक कारक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है, जिससे बाजार दिशा ले सकें। साथ ही 11 जून को औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर बाजार राज्यों द्वारा अंकुशों में और ढील की उम्मीद कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोट्र्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, डिविस लैब और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, मेटल और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, आईटी, मीडिया और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85.53 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 52185.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 37.90 अंक (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 15708.20 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया था, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,100.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15,670.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

वैक्सीन न लेने वालों सावधान: ऑक्सीजन सपोर्ट पर 96 फीसदी वही मरीज जिनका टीकाकरण नहीं हुआ
Breaking News : रिसाली में युवक की हत्या, कांच की बोतल से किया ताबड़तोड़ वार… जानिए क्या है हत्या की वजह?
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज, होगी उछाल भरी पिचों पर कड़ी परीक्षा
अम्बेडकर अस्पताल में मरीजों के खून जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई यह व्यवस्था
Durg accident : बाइक सवार मां-बेटे को भारी वाहन ने मारी ठोकर, अस्पताल में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Paddy purchased negligently got spoiled: Collector issued notice to the समितियों की लापरवाही से खराब हुआ धान: कलेक्टर ने तीन समितियों के अधिकारियों को जारी किया नोटिस
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu did bhoomi pujan for the approved work of 4 crores गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ के स्वीकृत कार्य का किया भूमिपूजन…. रिसाली में बनेगा खेल मैदान…. रिसाली क्षेत्र के टाउनशिप में लगेगा वाटर एटीएम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?