ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बसपन का प्यार के बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत, वायरल हो रहा सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

बसपन का प्यार के बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत, वायरल हो रहा सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
बसपन का प्यार के बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत, वायरल हो रहा सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
बसपन का प्यार के बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत, वायरल हो रहा सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। अंग्रेजी में अपना इंट्रोडक्शन, फिर खड़ी बोली में सबका अभिवादन और उसके बाद बिल्कुल सधे हुए अंदाज में छत्तीसगढ़ी राजगीत की प्रस्तुति। कुछ ऐसा है धर्मेंद्र दास महंत का अंदाज। मंगलवार को उनके इस अंदाज के कायल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हो गए।

स्पेशल ब्लाइंड स्कूल का छात्र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो के साथ भूपेश बघेल ने लिखा है, माई सेल्फ धर्मेंद्र दास महंत…सुनिए, ये छत्तीसगढ़ का राजगीत गा रहे हैं। मुझे लगा कि सुनता ही रहूं। खूब आशीष और प्यार। वीडियो में पांचवीं में पढऩे वाला एक बच्चा जो देख पाने में अक्षम है। वह अपना परिचय देने के बाद बताता है कि वह जांगीर जिले के स्पेशल ब्लाइंड स्कूल में पढ़ता है। इसके बाद वह हिंदी में सभी का अभिवादन करता है, आप सबको नमस्ते…।

"माई सेल्फ धर्मेंद्र दास महंत"…सुनिए, ये छत्तीसगढ़ का राजगीत गा रहे हैं। मुझे लगा कि सुनता ही रहूं।

खूब आशीष और प्यार. pic.twitter.com/nG2XFnPz5e

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 23, 2021

तेजी से हो रहा है वायरल
इसके बाद धर्मेंद्र छत्तीसगढ़ का राजगीत, ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार..’ गाकर सुनाता है। तीन मिनट 48 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही इसे 800 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को 519 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 106 लोगों ने रीट्वीट किया है।

बसपन के प्यार को भी किया था ट्वीट
यह पहली बार नहीं है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा वायरल वीडियो ट्वीट किया है। इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ट्वीट किया था। बता दें कि सहदेव वही बालक है, जिसका गाया, ‘बसपन का प्यार’ देश ही नहीं, पूरी दुनिया भर में वायरल हो गया था। बाद में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज ने इस गाने को अपने-अपने अंदाज में गाया था। वहीं रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ इस गाने पर वीडियो भी बनाया था।

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू सुनाएंगे श्रीराम कथा, 14 दिसंबर से श्रीराम चौक दशहरा मैदान में शुरू होगी कथा
मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन… डीसीजीआई ने दी मंजूरी
मायके से लौटी बीवी ने तोड़ी नींद, पिटाई, FIR
ट्विनसिटी की सिमी ने बढ़ाया गौरव: यूपीएससी में हासिल की 31 वीं रैंक
Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख उचित निर्णय लेने किया अनुरोध
Next Article शादीशुदा महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार शादीशुदा महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?