ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बरसों से लंबित नागरिकता के 14 मामले केवल तीन माह में निपटे… कलेक्टर को अधिकार मिलने से काम में आई तेजी… कलेक्टर ने सभी को सौंपे नागरिकता पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बरसों से लंबित नागरिकता के 14 मामले केवल तीन माह में निपटे… कलेक्टर को अधिकार मिलने से काम में आई तेजी… कलेक्टर ने सभी को सौंपे नागरिकता पत्र

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
बरसों से लंबित नागरिकता के 14 मामले केवल तीन माह में निपटे… कलेक्टर को अधिकार मिलने से काम में आई तेजी… कलेक्टर ने सभी को सौंपे नागरिकता पत्र
बरसों से लंबित नागरिकता के 14 मामले केवल तीन माह में निपटे… कलेक्टर को अधिकार मिलने से काम में आई तेजी… कलेक्टर ने सभी को सौंपे नागरिकता पत्र
SHARE

दुर्ग। अस्सी के दशक में अपनी मां के साथ पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सक्खर जिले के रोड़ी शहर से आई तीन बहनों का भारतीय नागरिकता का सपना साकार हुआ। जब भारत में वे आईं थीं तो तीनों माइनर थीं, दस बरस छोटी थीं। उस वक्त पासपोर्ट में अपनी मां के साथ ट्रैवल किया जा सकता था। फ्लाइट से भारत आने के बरसों बाद वे उम्र के चालीसवें दशक में हैं और उन्हें नागरिकता मिल पाई है।

इन बहनों के भाई विनोद माखीजा ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। हम सबकी चिंता दूर हुई। उल्लेखनीय है कि यह सब आसान तब हुआ जब कलेक्टरों को स्थानीय स्तर पर जांच के पश्चात नागरिकता के नियमों को पूरा करने पर नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार द्वारा दिया गया। नागरिकता संबंधी अधिकार मिलने पर इन प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा को दिये। इसमें नागरिकता कानून के अनुसार सभी का अभिमत लेते हुए केवल तीन महीनों में कार्रवाई पूरी हुई।

इस संबंध में विनोद माखीजा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तेजी से निर्णय लिया गया और यह कार्य पूरा हुआ। हमारी शदाणी दरबार से भी काफी मदद की गई। युधिष्ठिर महाराज के मार्गदर्शन में उद्देलाल महाराज ने नागरिकता संबंधी दिक्कतों को लेकर केंद्र सरकार से चर्चा की। राज्य सरकार के संज्ञान में भी यह बातें लाईं। केंद्र द्वारा कलेक्टरों को अधिकार दिये जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से तेजी से इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन मिला और बहुत जल्दी ही नागरिकता पर निर्णय हो गया।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को इन्हें नागरिकता का सर्टिफिकेट प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल के लिए यह बहुत भावुक क्षण था। उन्होंने शासन के प्रति आभार जताया। शदाणी दरबार की ओर से आये उद्देलाल शदाणी ने बताया कि नागरिकता का मामला बेहद जटिल होता है। केंद्र से क्वेरी आती है फिर जिले से क्वेरी हल कर भेजी जाती है और पत्राचार में काफी समय लगता है। जब कलेक्टर को अधिकार मिले और उन्होंने इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए तेजी से कार्य किये तो यह समस्या शीघ्र हल हो गई।

नागरिकता मिलने पर विनोद माखीजा ने बताया कि दिल्ली तक जाना आना भी बहुत मुश्किल कार्य था। संसाधन और समय दोनों नष्ट होते थे। आज हम लोग बहुत खुश हैं। डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में तेजी से काम किया गया और खुशी है कि इन्हें आज नागरिकता मिल गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए शदाणी दरबार के सेवादार श्री नंदलाल जी ने भी कड़ी मेहनत की। नियमित रूप से संपर्क में रहे और उनकी मेहनत सफल हुई।

ऋषि कुमार को भी मिली नागरिकता
ऋषि कुमार जब सिंध से भारत आये तो उनकी उम्र 12 साल थी। अब उनकी उम्र 55 साल है। नागरिकता लंबित होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब दिक्कत दूर हुई। इसी तरह सलोचनी बाई उनकी बहन हैं उन्हें भी नागरिकता मिली। जब भारत आई तो केवल 5 साल की थीं।

Breaking: CM के गृह जिले में DGP ले रहे सात जिलों के SP और राजपत्रित अधिकारियों की बड़ी बैठक, Video
भारत में अपनी नेतृत्व स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने रखी आइकॉनिक लीजेंड्स अभियान की नींव
ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता
मां कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री साय
Big news : CG विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन… सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक…. मिशन मोड पर करें काम…. प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्रवाई आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक…. मिशन मोड पर करें काम…. प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्रवाई
Next Article गृहमंत्री की कल्पना को साकार करने जुटे अधिकारी…. रिसाली तालाब के निकट बनेगा चैपाटी व ऑक्सी जोन… आयुक्त पहुंचे मौके पर गृहमंत्री की कल्पना को साकार करने जुटे अधिकारी…. रिसाली तालाब के निकट बनेगा चैपाटी व ऑक्सी जोन… आयुक्त पहुंचे मौके पर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?