ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा

By Om Prakash Verma
Published: November 3, 2022
Share
बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा
बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी में आधारभूत बदलाव शुरू कर दिए हैं। पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत सभी बड़े अधिकारियों का निलंबन और फिर पूरे निदेशक बोर्ड को हटाने के बाद अब मस्क कंपनी की वर्कफोर्स यानी कर्मचारियों की संख्या भी घटा सकते हैं। रिपोट्र्स की मानें तो एलन मस्क ट्विटर से 3700 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना चुके हैं।

मौजूदा समय में ट्विटर में करीब 7500 हजार कर्मचारी हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क शुक्रवार तक कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों को इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा मस्क सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों को दी गई ‘कहीं से भी काम करने की सहूलियत’ यानी वर्क फ्रॉम एनीवेयर को भी खत्म कर सकते हैं। इसके बाद ट्विटर कर्मियों के पास ऑफिस जाकर ही काम करने का विकल्प बचेगा। हालांकि, कर्मचारियों को कुछ छूट मुहैया कराई जा सकती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रिपोर्ट आई थी कि मस्क एक नवंबर तक कंपनी के कई कर्मियों को निकाल सकते हैं। कुछ रिपोट्र्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि मस्क ट्विटर के 75 फीसदी कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। हालांकि, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने इन रिपोट्र्स को खारिज कर दिया था।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अकेले निदेशक हैं मस्क
मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नेड सीगल को भी बर्खास्त किया गया था। अब मस्क अकेले ही ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्सÓ की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी। यही कारण रहा कि मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की।

स्वावलंबी बने राज्य के 1135 गौठान…. स्वयं की राशि से खरीदने लगे गोबर और बनाने लगे वर्मी कम्पोस्ट…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
दुर्ग विवि के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल उइके, कहा- कोविड-19 की संक्रमण की घड़ी में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग ही हमारे बचाव के प्रमुख उपाय
Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
CG breaking : महामाया मंदिर में शराब व नॉनवेज पार्टी, पुलिस तक पहुंची शिकायत
बिलासपुर के स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, काम करने आई थी… संचालक ने किया गंदा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफाई करने के दौरान गिरी दीवार, हादसे में गई जान सफाई करने के दौरान गिरी दीवार, हादसे में गई जान
Next Article gujarat assembly elections Big Breaking: गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, हिमाचल के साथ ही आएगा रिजल्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?