ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी
बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी
SHARE

भिलाई। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। वहीं प्रदेश में भी इसका असर साफ देखा जा रहा है। शहर में फिलहाल रात 10 बजे के बाद से नाइट कफ्र्यू की सख्ती तो देखने को मिल रही है। जहां शासन-प्रशासन कोरोना से निपटने पूरी तैयारी कर रही है, वहीं आम जनता भी अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के उपचार के साथ-साथ घरेलू नुस्खे अपना रहें हैं, जिससे जीवन सुरक्षित रहे सके। वहीं दुकानदार ग्राहकों को लूटने में लगा रहा हैं। जब से नाइट कफ्र्यू के आदेश हुए हैं तब से दुर्ग जिले के भिलाई शहर में गुटखे के सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड महंगे हो चुके हैं। कई जगहों पर तो दुकानदार यहां तक कह रहे हैं कि सप्लाई ही नहीं है। रोजमर्रा की कई चीजों के दाम 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इन सबके पीछे की वजह है लॉकडाउन का हल्ला। हालांकि आधिकारिक तौर पर लॉकडाउन को लेकर कोई एलान सरकार या प्रशासन ने नहीं किया है। जबकि सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। उसके बावजूद कालाबाजारी की तैयारी जोरों-शोर से जारी है।

भिलाई के सुपेला, पावर हाउस, केम्प क्षेत्र इलाके में किराने की दुकान चलाने वालों ने बताया कि सबसे ज्यादा बिकने वाला गुटखे का पाउच नहीं मिल रहा। कुछ दुकानों पर इसे 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जा रहा है, फुटकर में 5 रुपए का गुटखा अब 7 रुपए में बिक रहा है। यही असर सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, और तम्बाकू के उत्पादों पर भी पड़ रहा। किराने की दुकान चलाने वाले नाम न छापने की शर्त पर बताया कि होलसेल में खाने के तेल के दाम बीते दो-तीन दिनों में अचानक बढ़ गए हैं। जो तेल का टीपा 2020 रुपए में मिल रहा था, अब 2100, 2200 के करीब मिल रहा है, होलसेल में ही रेट बढ़ गए हैं तो चिल्हर रेट पर इसका असर पड़ा है।

व्यापारियों के साथ बैठक के बाद 4 दिन पहले प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने स्पष्ट किया था कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने जैसी कोई बात नहीं है। सभी कारखाने और व्यावसायिक काम-काज होते रहेंगे। उन्होंने लॉकडाउन के सवाल पर कह दिया था कि लॉकडाउन की चर्चा ही नहीं है, हम इस वक्त लॉकडाउन की स्थिति में नहीं हैं। बावजूद इसके बाजार में महंगाई आम आदमी को परेशान किए हुए है।

कालाबाजारी की तैयारी
होलसेल दुकानदारों का समूह ऐसे मौके की तलाश में ही रहता है। लॉकडाउन की खबरों के बीच मार्केट से अचानक कुछ चीजों को गायब कर दिया जाता है। लोग जब मनमाने दाम पर खरीदने को राजी हों तो 5 रुपए की चीज 50 में बेची जाती है। इस बार भी कुछ ऐसी की तैयारी में कारोबारी नजर आ रहे हैं।

राज्य सरकार ने लिया अहम फैसला: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 31 लघु वनोपजों की होगी खरीदी
जान हथेली पर रखकर कार को यू-टर्न लिया, लोगों ने कहा- बहुत हैवी ड्राइवर, देखे वीडियो
चीन में फिर लौटा कोरोना: एक दिन में सर्वाधिक मामले आए सामने, अन्य देशों में चेतावनी
सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
पीएम सूर्यघर योजना की बिजली से कारखाने भी चल रहे, बेहद लोकप्रिय हो रही प्रधानमंत्री मोदी की ड्रीम योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2502 नए मामले आए, रायपुर सबसे प्रभावित क्षेत्र, अब 15464 एक्टिव केस
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?