भिलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हो गया है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व में ने छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष बदल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। उन्हें विष्णुदेव साय की जगह प्रदेश भाजपा संगठन की कमान सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा के बाद अब माना जा रहा है। संगठन प्रदेश में जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव की साय को पदमुक्त कर उनकी जगह बिलासपुर के अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रदेश भाजपा मे बदलाव की लंबे समय से चर्चा हो रही थी और मंगलवार को इस पर विराम लग गया है।

कल तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए विधायक नारायण चंदेल का भी नाम चर्चे में था। लेकिन अंतत: बिलासपुर सांसद अरूण साव की ताजपोशी आज कर दी गई। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सत्ता में फिर से काबिज होने की कोशिश में लगी हुई है। साव की ताजपोशी को भाजपा की विधानसभा चुनाव में नए जोश के साथ उतरने का संकेत माना जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बदलने की भी चर्चा तेज हो गई है। अब जब पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले साहू समाज के अरूण साव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बना दिया गया है तो नेता प्रतिपक्ष का पद किसी और समाज को मिलने की संभावना जताई जा रही है।




