ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा: दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा हादसा: दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल

By @dmin
Published: July 25, 2022
Share
बड़ा हादसा: दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल
बड़ा हादसा: दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल
SHARE

बाराबंकी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में चार की पहचान हो गई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा घुसी।

चार मृतकों की पहचान
हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदर गढ़ भिजवाया। यहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में लदोरा कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय (33), शिवधारी (42) जिला मधुबनी बिहार, चितनारायण (75) कालापट्टी जिला मधुबनी बिहार व कमलेश कुमार (23) धीमा, थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी बिहार की पहचान पुलिस ने की है।
ज्योति कुमारी (12) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, संजू (9) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, अर्जुन पासवान (40) कटरा थाना महेशी मोतिहारी बिहार, मदन मुखिया (31) निवासी परसौनी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी, सुकाव (41) निवासी गंज रुधौली कमतौरा बिहार, सद्दाम (18) मधुबनी बिहार, श्याम (35) व शुभम (20) निवासी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी बिहार, सविता देवी (45) निवासी जनवासा कटरा मुजफ्फरपुर बिहार, इरशाद (26) निवासी खुटौना मधुबनी बिहार, सनी कुमार (32) कटरा मोतिहारी बिहार, श्रवण कुमार (28) व विशाल (8) निवासी सीतामढ़ी बिहार समेत तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कई लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए किया रेफर
आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक परिचालक घटना के बाद से लापता है। एसपी मनोज कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाकी चार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।

जल जगार अभियान की हुई शुरूआत…. आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएं
दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
जल्द ही पूरे देश में शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम, यात्री विमान भी बनेंगे सारथी
Durg Breaking : गैस सिलेण्डर फटने से लगी आग से मची तबाही, घर व दफ्तर का सारा सामान खाक
भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!… चौथा टेस्ट ड्रा रहने पर बन रहा यह समीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रासायनिक कीटनाशक का बेहद सस्ता और बेहतर विकल्प है गौमूत्र कीटनाशक रासायनिक कीटनाशक का बेहद सस्ता और बेहतर विकल्प है गौमूत्र कीटनाशक
Next Article फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया सावन के दूसरे सोमवार को रायपुर के ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर मंदिर में भक्तों का सुबह से लगा है तांता…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?