ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियों समेत पांच की मौत और 19 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियों समेत पांच की मौत और 19 घायल

By Om Prakash Verma
Published: June 14, 2024
Share
बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियों समेत पांच की मौत और 19 घायल
बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियों समेत पांच की मौत और 19 घायल
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय टैक्टर-टॉली में करीब 30 लोग सवार थे। सभी रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे, इस दौरान दुरसड़ा थाना क्षेत्र के जोरा मैथाना पाली गांव के पास सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हो गया।

दतिया एसपी की ओर से जानकारी दी गई कि भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेथा और मैथाना-पाली की पुलिया के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है, चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के दिशा-निर्देश दिए हैं।

छह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे 200 लोग
जानकारी के अुनसार दीसवार गांव के करीब 200 लोगों एक साथ रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक साथ निकले थे। इस दौरान ग्राम कुरेथा और मैथाना-पाली की पुलिया पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से दो लड़कियां और एक महिला एक ही परिवार की हैं। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत से मातम पसर गया है। वहीं, हादसे से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

दो बेटियों के साथ मां की भी मौत
हादसे की सूचना के बाद दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे की जानकारी ली।। पुलिस के अनुसार हादसे में क्रांति (17) पिता नवल किशोर, कामनी (19) पिता नवर किशोर और सीमा (30) पत्नी नवल किशोर की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार की थी। इसके अलावा हादसे में रोशनी (17) पिता रमेश अहिरवार और सोनम (11) पिता चंदन अहिरवार की भी जांच चली गई।

हादसे में ये ग्रामीण हुए घायल
इस दर्दनाक हादसे में पाणकुंवर पति बृजभान (40), पुष्पा पति रामचरण पाल (60), उषा पति महेश बड़ाई (40), कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13), सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40), तेजा पति लक्ष्मण (55), कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22), चेतराम पाल उम्र (80) , रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50), पंकु पति लालाराम अहिरवार (70), पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30), रामकू पति बंसी केवट (50), दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17), धनवती पति शियाशरण (50), धनवंती केवट पति लखन (40),वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50) और रानी अहिरवार पति चंदन (32) घायल हुई हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया 2nd टेस्ट : टॉस जीतकर लगातार दूसरा टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, जड़ेजा-अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
अमेरिका में भारतीय मूल की 43 वर्षीय अनुसंधानकर्ता की हत्या, जांच जारी
फ्लावर शो के प्रतिभागियों को महापौर ने दिये पुरस्कार और किया सम्मानित
केन्द्र सरकार की नोटबंदी सही या गलत : नोटबंदी के खिलाफ दायर 58 याचिकाओं पर SC का सुप्रीम फैसला आज
प्रदेश में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ अंतर्गत अब तक कुल 3.98 लाख लोगों की कि गई स्वास्थ्य जांच व उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 240 # 13 June 2024
Next Article कुवैत अग्निकांड: 45 मृतकों के शव लेकर कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचा सुपर हरक्युलिस कुवैत अग्निकांड: 45 मृतकों के शव लेकर कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचा सुपर हरक्युलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?