ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम
बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में सभी वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) बनाने और पीयूसी डेटाबेस को राष्ट्रीय रजिस्टर से जोडऩे के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सड़क मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में बदलाव के बाद, क्यूआर कोड पीयूसी फॉर्म पर प्रिंट होगा और इसमें वाहन, मालिक और उत्सर्जन की स्थिति की जानकारी होगी। सरकार के इस कदम से देशभर में एक समान प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की शुरुआत की जाएगी। सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि रिजेक्शन स्लिप का प्रावधान पहली बार किया जा रहा है। अगर किसी के वाहन का प्रदूषण स्तर तय मानकों से ज्यादा है तो वाहन मालिक को रिजेक्शन स्लिप दी जाएगी। वाहन मालिक गाड़ी की सर्विसिंग के वक्त सर्विस सेंटर में इस स्लिप को दिखा सकते हैं। अगर प्रदूषण मापने वाली मशीन खराब है तो वाहन मालिक किसी अन्य केंद्र में जा सकते हैं। 

मोबाइल नंबर हुआ अनिवार्य
आधिकारिक बयान में कहा गया है, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के तहत देश भर में जारी किए जाने वाले पीयूसी प्रमाणपत्र के एक सामान्य प्रारूप के लिए 14 जून, 2021 को एक अधिसूचना जारी की है। बयान के मुताबिक, नए पीयूसी में वाहन मालिक का मोबाइल नंबर, नाम और पता, इंजन नंबर और चेसिस नंबर होगा। इसमें कहा गया है, ‘मालिक का मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है, जिस पर सत्यापन और शुल्क के लिए एक एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा। इससे वाहन की अहम जानकारी की गोपनीयता बनाई रखी जा सकेगी। इसमें अंतिम के चार अंक ही दिखाई देंगे, बाकी नंबर नहीं दिखेंगे। 

वाहन मालिक पर कब लगेगी पेनाल्टी
बयान के अनुसार, यदि प्रवर्तन अधिकारी के पास यह मानने का कारण है कि एक मोटर वाहन उत्सर्जन मानकों के प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहा है, तो वह लिखित रूप में या इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए ड्राइवर या वाहन के प्रभारी व्यक्ति को वाहन को अधिकृत पीयूसी परीक्षण स्टेशनों में से किसी एक में परीक्षण करने के लिए कह सकता है। यदि चालक या वाहन का प्रभारी व्यक्ति इसके लिए वाहन पेश करने में नाकाम रहता है, तो वाहन का मालिक पेनाल्टी के भुगतान के लिए उत्तरदायी होगा। 

परमिट भी निलंबित हो सकता है
अगर मालिक इसका पालन करने में विफल रहता है, तो पंजीकरण प्राधिकारी, लिखित रूप में दर्ज किए जाने वाले कारणों के लिए, वाहन के पंजीकरण के प्रमाण पत्र और किसी भी परमिट को तब तक निलंबित कर देगा, जब तक कि एक पीयूसी प्रमाण नहीं मिल जाता। बयान में कहा गया है कि प्रवर्तन करने वाले अधिकारी आईटी से लैस होंगे और इससे प्रदूषणकारी वाहनों पर बेहतर तरीके से नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। 

मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में फिर गर्मी का प्रकोप शुरू, आईएमडी ने दी इन राज्यों में लू की चेतावनी
फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं होने से परेशान थीं 83 साल की बुजुर्ग, कलेक्टर बोले आप निश्चिंत होकर घर जाएं, 24 घंटे में दूर हो जाएगी दिक्कत
पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र
सरकार ने बदले IAS अफसरों के विभाग, सुब्रत साहू को PWD का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
कोरोना संकट: स्कूल खोले जाने पर डॉ नरेश त्रेहन ने जताई नाराजगी, कहा- अगर बच्चे बीमार पडऩे लगे तो संभालना होगा मुश्किल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In protest against inflation, the state Congress released audios महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आडिय़ो… गली मोहल्लों में बजा लाउडस्पीकर… लोगों को सुनाई मोदी सरकार के महंगाई की कहानी
Next Article टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?