ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों के पोषण पर फीडबैक लेने छत्तीसगढ़ पहुंची वल्र्ड बैंक की टीम… पाटन ब्लाक के ग्राम कसही की आंगनबाडिय़ों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बच्चों के पोषण पर फीडबैक लेने छत्तीसगढ़ पहुंची वल्र्ड बैंक की टीम… पाटन ब्लाक के ग्राम कसही की आंगनबाडिय़ों का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
World Bank team reached Chhattisgarh to take feedback on nutrition of children
World Bank team reached Chhattisgarh to take feedback on nutrition of children
SHARE

दुर्ग। बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की लगातार वैश्विक स्तर पर कोशिश की जा रही है और इसके लिए वल्र्ड बैंक भी लगातार सहयोगी भूमिका निभाता रहा है। आज वल्र्ड बैंक की टीम ने इसी उद्देश्य से पाटन ब्लाक के ग्राम कसही का दौरा किया। विश्व बैंक की टीम ने सुपोषण अभियान का अध्ययन करने दो राज्य चुने हैं, इनमें एक छत्तीसगढ़ और दूसरा राज्य गुजरात है। छत्तीसगढ़ में यह टीम पाटन ब्लाक के ग्राम कसही पहुंची। यहाँ उन्होंने बच्चों से और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा गर्भवती माताओं से चर्चा की। टीम में श्रीमती ट्रिना, प्रैक्टिस मैनेजर, हेल्थ न्यूट्रिशन, साउथ एशिया, सीनियर हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. दीपिका चौधरी शामिल थे।

वल्र्ड बैंक की साउथ एशिया हेड ट्रिना दल की प्रमुख थी। उन्होंने बच्चों से पूछा कि चिक्की कैसा लगता है। बच्चों ने कहा कि बहुत बढिय़ा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि यह बहुत अच्छा लगता है, बच्चों को मीठी चीजें पसंद हैं और चिक्की में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। कुपोषण दूर करने में प्रोटीन की बड़ी भूमिका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों की खुराक पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

बच्चों के पोषण को सामुदायिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया गया है और इस जिम्मेदारी में पूरा गाँव अपनी सहभागिता करता है। ट्रिना ने इस माडल की प्रशंसा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम गृह भेंट करने जाते हैं और लगातार अभिभावकों को बताते हैं कि बच्चे यदि कुपोषित रह जाएं तो उन्हें किस तरह की मुसीबत आ सकती है। इस दौरान संयुक्त संचालक नंदलाल चौधरी, उप संचालक श्रीमती श्रुति नेरकर, सहायक संचालक रमेश साहू, पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्मृति वाजपेयी, परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

साफ्टवेयर के बारे में भी जाना
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि वजन त्योहार 20 से 25 तारीख के बीच होता है और इस अभियान में हम बच्चों का वजन लेते हैं इससे उनके पोषण की स्थिति ट्रैक होती है। गंभीर कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी रिफर कर दिया जाता है। हर महीने वजन लेने की वजह से हम बच्चों की स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से ट्रैक कर पाते हैं और हर कुपोषित बच्चे पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने साफ्टवेयर भी बनाया है।

सुपोषण वाटिका भी देखी
टीम के सदस्यों ने वहीं आंगनबाड़ी में सुपोषण वाटिका भी देखी। यहां पर बच्चों के लिए फलदार पौधे और सब्जी लगाई गई हैं ताकि उनके भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद रहें। ट्रिना ने बताया कि हम सर्वोत्तम पद्धतियों को देश भर में लागू करने के लिए अनुशंसित करते हैं। पाटन ब्लाक में अच्छा काम हो रहा है और हम इसे अपनी रिपोर्ट में देंगे।

अमेरिका में उत्सव: राम मंदिर के उद्घाटन के पहले रामभक्तों ने निकाली कार रैली, महिने भर चलेगा उत्सव
150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
Big news : धमतरी से कोंडागांव तक नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, रावघाट-जगदलपुर ट्रैक को लेकर भी आया अपडेट
राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, प्रभु श्रीराम को मिला प्रथम आमंत्रण
CG Big News : बंद गोभी के साथ हो रही थी शराब तस्करी, राजनांदगांव पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan Drug Case: समीर वानखेड़े पर लटकी तलवार…. एनसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ शुरू की विजिलेंस जांच
Next Article किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द सर्वदलीय बैठक के बाद बोले चन्नी, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?