ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा
बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स ने रखा 72 घंटे का रोजा
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। आज देशभर में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मगर इस बीच बंगाल में एक मुस्लिम शख्स ऐसा भी है, जो ईद पर जानवरों की कुर्बानी को बंद करने को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। दरअसल, कोलकाता के 33 वर्षीय अल्ताब हुसैन ने ईद पर जानवरों की कुर्बानी के विरोध में मंगलवार की रात से 72 घंटे का रोजा रखा है। बताया जा रहा है कि बकरीद के अवसर पर जब अल्ताब के भाई एक बकरे को कुर्बानी देने के लिए घर ले आए तो वह दुखी हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, कुर्बानी का विरोध करने वाले अल्ताब हुसैन का कहना है कि पशुओं के प्रति काफी क्रूरता है और कोई भी इसका विरोध नहीं कर रहा है। मैंने लोगों को यह एहसास दिलाने के लिए कि पशु बलि जरूरी नहीं है, 72 घंटे का उपवास यानी रोजा रखने का फैसला किया है। हुसैन ने 2014 में पशु अधिकारों के लिए प्रचार करना शुरू किया, जब उन्होंने डेयरी उद्योग में पशुओं के प्रति क्रुरता पर एक वीडियो देखा। उसके बाद से ही उन्होंने मांस खाना छोड़ दिया और शाकाहारी बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने चमड़े के उत्पादों का उपयोग करना भी बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि मैं भी पशुओं की कुर्बानी में भाग लेता था। लेकिन जब मैंने एक वीडियो में देखा कि कैसे गायों को पीठ पर लाठी से मारा जाता है, जिस तरह से उन्हें दूध देने के लिए इंजेक्शन दिए जाते हैं, कैसे गायों से बछड़ों को अलग करके बूचडख़ाने भेजा जाता है, मुझे लगा कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। यह डेयरी उद्योग से शुरू हुआ और पशु बलि के मुद्दे पर चला गया। मैं मांस, मछली, शहद या चमड़े के किसी भी उत्पादों का उपयोग नहीं करता।

तीन साल पहले भी हुसैन के भाई घर में ईद के मौके पर कुर्बानी देने के लिए जानवर लाए थे। तब उन्होंने विरोध किया था और किसी तरह वह उस साल जानवर को बचाने में सफल हो पाए थे। हालांकि, उनका परिवार हुसैन का समर्थन नहीं करता और वह मानते हैं कि ईद पर कुर्बानी जरूरी है। हुसैन को जानवरों के प्रति प्रेम दिखाने की सजा यह हुई कि उन्हें धमकियां मिलने लगीं। हुसैन का कहना है कि जब से उन्होंने पशुओं के खिलाफ हो रहे क्रुरता पर बोलना शुरू किया, उन्हें सोल मीडिया पर धमकियां मिलने लगीं। हालांकि, कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया है।

दुर्ग जिले में बदला सरकारी राशन दुकानों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश… अब यह होगा समय
प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
2,442 बूथ के लिए बीजेपी ने तैयार किए 24,420 यूथ, फतह के लिए युवाओं की फौज
रूस ने समुद्र में उतार दी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, परमाणु युद्ध का बढ़ा खतरा!
कप्तान स्टीव स्मिथ बोले-दुनिया के सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं बेन स्टोक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय
Next Article प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?