ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के अधिकांश टमाटर उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में टमाटर के दाम गिरकर चार रुपये किलो तक नीचे आ गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इसकी वजह बंपर उत्पादन की है। 
देश के 31 टमाटर उत्पादक राज्यों में से 23 की थोक मंडियों के दामों की सरकार द्वारा निगरानी की जाती है। इनमें टमाटर की मौजूदा कीमतें पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी नीचे या इस सीजन के तीन साल के औसत दाम से नीचे हैं। वर्तमान में खरीफ पूर्व सीजन 2021-22 के तहत टमाटर की फसल आई है। यह जून-जुलाई के दौरान बोई जाती है। 

मप्र के देवास में थोक दाम 8 रुपये किलो
आंकड़ों के मुताबिक देश के शीर्ष टमाटर उत्पादक राज्यों में शुमार मप्र के देवास में 28 अगस्त को दाम 8 रुपये किलो हो गए थे, जबकि एक साल पूर्व दाम 11 रुपये किलो थे। इसी तरह देश के छठे शीर्ष टमाटर उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के जलगांव में इसी दिन दाम घटकर 4 रुपये किलो रह गए। एक साल पहले दाम 21 रुपये किलो थे। 

औरंगाबाद में टमाटर की कीमत 9.50 रुपये प्रति किलो घटकर 4.50 रुपये प्रति किलो रह गई, जबकि सोलापुर में 15 रुपये किलो से पांच रुपये प्रति किलो और कोल्हापुर में एक साल पहले की अवधि में 25 रुपये प्रति किलो से घटकर 6.50 रुपये प्रति किलो रह गई। 

यूपी में भी गिरे दाम
उत्तर प्रदेश में भी टमाटर की कीमतें इस साल 28 अगस्त को 8 से 20 रुपये प्रति किलो के बीच रहीं। ये एक साल पहले इसी अवधि में 14 से 28 रुपये प्रति किलो थीं। पश्चिम बंगाल में टमाटर का थोक मूल्य घटकर 25 से 32 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले साल यह इसी अवधि में 34 से 65 रुपये प्रति किलो थीं। 

दिल्ली की मंडी में भी घटे दाम
दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर का थोक भाव 28 अगस्त को घटकर 24 रुपये प्रति किलो रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 36 रुपये प्रति किलो था। मुंबई में टमाटर का थोक भाव 30 रुपये प्रति किलो से घटकर 12 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि बेंगलुरु में उक्त अवधि में 30 रुपये प्रति किलो से घटकर 8 रुपये प्रति किलो हो गया। 

आपूर्ति की भरमार के कारण बने ये हालात
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) के कार्यवाहक निदेशक पी के गुप्ता के अनुसार ‘आपूर्ति की अधिकता के कारण प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में कीमतें दबाव में आ गई हैं। अनुकूल मौसम के कारण टमाटर की फसल अच्छी रही है। अगर खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां बचाव में आगे आती हैं तो किसानों को कीमतों में गिरावट से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।Ó

उत्पादन 2.10 करोड़ टन
कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, भारत में टमाटर उत्पादन 2020-21 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में 2.20 प्रतिशत बढ़कर 2.10 करोड़ टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2.05 करोड़ टन था।

भगवान बलराम जयंती पर कृषक सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री, बोले- किसान समृद्ध होंगे तो देश खुशहाल होगा
Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
shreekanchanpath 270 # 13 july 2024
Job alurt : सीआरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सरकार ने निकाली बंपर वैकेन्सी… जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
राजनांदगांव में पूर्व सभापति के फार्म हाऊस में बारूदी विस्फोट, मजदूर के चिथड़े उड़े… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: car caught fire, car occupant burnt alive बड़ी खबर: कार में लगी आग, जिंदा जल गया कार सवार… पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की घटना
Next Article एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?