ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी बोले-माफी चाहूंगा निजी कारणों से नहीं आ सका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी बोले-माफी चाहूंगा निजी कारणों से नहीं आ सका

By Om Prakash Verma
Published: December 30, 2022
Share
Bengal got the gift of Vande Bharat, PM Modi said – I would like to apologize, could not due to personal reasons
Bengal got the gift of Vande Bharat, PM Modi said – I would like to apologize, could not due to personal reasons
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। यह वंदे भारत ट्रेन एक जनवरी से बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट तक का सफर तय करेगी। इस वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का सफर लगभग 7.5 घंटे में पूरी करेगी। वहीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को आज मेरे लिए नमन करने का असवर है। बंगाल के कण-कण में आजादी का इतिहास समाया हुआ है। जिस धरती से ‘वंदे मातरम’ का जयघोष हुआ वहां से ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाई गई।

मैं निजी कारणों से बंगाल नहीं आ सका: पीएम मोदी
आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं। देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोडऩे वाली ‘वंदे भारत’ शुरू हुई है।

आज 30 दिसंबर की तारीख इतिहास में अपना महत्व: पीएम मोदी
आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था। नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के तेज विकास के लिए भारतीय रेलवे का तेज विकास और सुधार जरूरी है। केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश कर रही है। अब भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें बन रही हैं। अगले 8 साल में हम रेलवे को आधुनिकीकरण की नई यात्रा पर देखेंगे।

सीएम ममता ने जताया दुख
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे, भड़कीं ममता
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी भड़क गईं।

वंदे भारत की टिकट बुकिंग
नीले और सफेद रंग की इस ट्रेन का टिकट पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और इंटरनेट के जरिए बुक किया जा सकता है। यात्री तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं क्योंकि इस ट्रेन में कोटा उपलब्ध है। हालांकि, कोई रियायती बुकिंग की अनुमति नहीं है।

शनिवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, भाजपा के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में होंगे शामिल
राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी
Breaking News : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
वक्फ कानून संशोधन : मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के सीएम साय, बंगाल की सीएम ममता को दे डाली नसीहत
Big Accident : अंतागढ़ में पलटी मिनी ट्रक, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 से अधिक घायल, दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्स्ट्रा रिवीलिंग आउटफिट में अंजलि अरोड़ा ने बरपाया कहर, फैंस ने की लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़….
Next Article फतेह: सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी शुरू…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?