ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फोर्ड : भारत में कारों का निर्माण बंद करेगी अमेरिकी कंपनी, चार हजार से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

फोर्ड : भारत में कारों का निर्माण बंद करेगी अमेरिकी कंपनी, चार हजार से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

By @dmin
Published: September 9, 2021
Share
फोर्ड : भारत में कारों का निर्माण बंद करेगी अमेरिकी कंपनी, चार हजार से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
फोर्ड : भारत में कारों का निर्माण बंद करेगी अमेरिकी कंपनी, चार हजार से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। फोर्ड मोटर कंपनी भारत में कार बनाना बंद कर देगी। कंपनी देश में अपने दोनों संयंत्रों को बंद करेगी। दो सूत्रों ने रॉयटर्स को जानकारी दी कि वाहन निर्माता कंपनी बाजार से बाहर निकलेगी। सूत्रों ने कहा कि फोर्ड ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि इसे जारी रखना उनके लिए लाभदायक नहीं है। भारतीय बाजार में लंबे समय से संघर्षों के दौर से गुजर रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग एक साल का समय लगेगा। 

अमेरिकी वाहन निर्माता देश में अपनी कुछ कारों को आयात कर बिक्री जारी रखेगा। साथ ही मौजूदा ग्राहकों को सेवा देने के लिए डीलरों को भी सहायता प्रदान करेगी। हालांकि अभी कंपनी ने इस पर टिप्पणी नहीं की है। फोर्ड भारत में उत्पादन बंद करने वाली नवीनतम कार निर्माता कंपनी है।

दो संयंत्रों में इतना किया हुआ है निवेश
कंपनी ने अपने चेन्नई (तमिलनाडु) और साणंद (गुजरात) संयंत्रों में लगभग 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। कंपनी इन संयंत्रों से उत्पादित इकोस्पोर्ट, फिगो और एस्पायर जैसे वाहनों की बिक्री बंद कर देगी।

सालाना 6,10,000 इंजन की स्थापित विनिर्माण क्षमता
फोर्ड इंडिया के पास सालाना 6,10,000 इंजन और 4,40,000 वाहनों की स्थापित विनिर्माण क्षमता है। इसने स्नद्बद्दश, ्रह्यश्चद्बह्म्द्ग, और श्वष्शस्श्चशह्म्ह्ल जैसे अपने मॉडलों को दुनिया भर के 70 से अधिक बाजारों में निर्यात किया। इस साल जनवरी में फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पहले घोषित ऑटोमोटिव संयुक्त उद्यम को खत्म करने का फैसला किया था और इसके बजाय भारत में स्वतंत्र संचालन जारी रखने का फैसला किया था।

वहीं अक्तूबर 2019 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फोर्ड की भारतीय ईकाई पर अपना पूरा नियंत्रण हासिल करने की घोषणा की थी। नई इकाई को बाजार का विकास करना था और भारत में फोर्ड ब्रांड के वाहनों को वितरित करना था, 

भारत में प्लांट बंद करने वाली दूसरी अमेरिकी ऑटो कंपनी है फोर्ड 
जनरल मोटर्स के बाद भारत में प्लांट बंद करने वाली फोर्ड दूसरी अमेरिकी ऑटो कंपनी है। दो दशकों से अधिक समय तक संघर्ष करने के बाद 2017 में जनरल मोटर्स ने घोषणा की कि वह भारत में वाहनों की बिक्री बंद कर देगी। कंपनी ने गुजरात में अपना हलोल संयंत्र एमजी मोटर्स को बेच दिया, जबकि उसने निर्यात के लिए महाराष्ट्र में अपने तालेगांव संयंत्र को चलाना जारी रखा लेकिन पिछले दिसंबर में वहां उत्पादन बंद कर दिया।

नई सुविधा: ट्रेनों में एसी का सफर जल्द होगा सस्ता, थ्री टियर इकोनॉमी कोच में लगेगा कम किराया
छत्तसीगढ़ की एक और उपलब्धि: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला ‘स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड’
फिर से गुलजार होंगे शहर के पार्क… मैत्रीबाग, शहीद पार्क सहित शहर के तमाम पार्कों को शुरू करने आयुक्त ने जारी किया आदेश…. इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
खुर्सीपार में सेवा पंडाल व दुर्गा दरबार में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज, पार्षद दया सिंह ने दिया निमंत्रण
भ्रष्टाचार और पेपर लीक की आग की लपटों में झुलसते छात्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंदूक की नोक पर इकॉनमी? यह बंदूकधारी बैंकर है अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक का मुखिया हाजी मोहम्मद इदरिस बंदूक की नोक पर इकॉनमी? यह बंदूकधारी बैंकर है अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक का मुखिया हाजी मोहम्मद इदरिस
Next Article ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, मुस्लिम पक्ष ने जताई थी आपत्ति ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, मुस्लिम पक्ष ने जताई थी आपत्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?