नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एनएसजी ने निष्क्रिय किया विस्फोटक
एनएसजी ने आईईडी की मात्रा को देखते हुए इसे निष्क्रिय करने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदने की योजना बनाई। इसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाया गया और गहरा गड्ढा खुदवाकर बम निष्क्रिय किया गया।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि, स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और एक्सप्लोसिल एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। एनएसजी ने बम निष्क्रिय करने के बाद जानकारी दी है कि टीम ने गाजीपुर फूल मंडी से बरामद आईईडी को टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। आईईडी के सैंपल जुटा लिए गए हैं और टीम इसे बनाने में इस्तेमाल किए गए केमिकल कंपोनेंट की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।
एनएसजी के अधिकारियों ने बताया कि बरामद आईईडी का वजन लगभग तीन किलो था। एनएसजी को इसके बारे में सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली। एनएसजी ने इस बम को करीब 1.30 बजे निष्क्रिय किया। इस मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही.
पुलिस को सुबह 10.30 बजे मिली कॉल
जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया तो सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी।
Photo of the abandoned bag containing IED found at Ghazipur Flower Market in East Delhi
— ANI (@ANI) January 14, 2022
(Photo: Sources in police) pic.twitter.com/5b70BGmuVm
बम को निष्क्रिय करने का जो वीडियो सामने आया है उससे यह साफ है कि विस्फोटक कितनी भारी मात्रा में था।
Delhi Police rushes bomb disposal squad to Ghazipur Flower Market in East Delhi after the recovery of an unattended bag. Fire engines also sent to the site: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 14, 2022
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जांच के बाद बैग से आईईडी विस्फोटक निकला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।




