ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान ने ली जान्हवी कपूर की जगह…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान ने ली जान्हवी कपूर की जगह…

By Sonu Sahu
Published: February 10, 2023
Share
SHARE

जान्हवी कपूर फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आने वाली थीं। वह इसे लेकर बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने इसमें खासी दिलचस्पी भी दिखाई थी, लेकिन फिर अचानक वह इससे पीछे हट गईं। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू हुई। अब खबर है कि इसके लिए सारा अली खान का नाम फाइनल हो गया है। सारा को फिल्म में पहली बार अभिनेता विजय वर्मा के साथ देखा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के जरिए पहली बार सारा और विजय साथ काम करने वाले हैं। विजय, वही, जो इन दिनों अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सारा और विजय साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, वहीं पर्दे पर इस नई-नवेली जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए भी एक नया अनुभव होगा। विजय की जगह पहले इसमें आदित्य रॉय कपूर को साइन किया गया था।

जल्द ही कई नई जोडिय़ां पर्दे पर दिखेंगी। जहां तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनी है, वहीं बवाल में वरुण धवन और जान्हवी कपूर नजर आएंगे। इस फेहरिस्त में प्रभास-कृति सैनन और शाहरुख खान-तापसी पन्नू भी शुमार हैं।

जान्हवी फिल्म में काम करने को तैयार थीं, लेकिन जूनियर एनटीआर अभिनीत उनकी दूसरी फिल्म की डेट्स इससे टकरा रही थीं। लिहाजा जान्हवी ने यह फिल्म छोड़ दी। वैसे भी वह जानती थीं कि एनटीआर संग काम करना उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। दूसरी तरफ आदित्य ने फिल्म से इसलिए किनारा किया, क्योंकि उसी बीच उनके पास अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो..इन दिनों का प्रस्ताव आ गया। आदित्य भी मर्डर मुबारक के बजाय मेट्रो..इन दिनों से जुड़ गए।

मर्डर मुबारक का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास क्लब यू टू डेथ पर आधारित है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। दिल्ली के एक बड़े और रसूखदार क्लब में एक ट्रेनर का मर्डर हो जाता है, जिसकी जांच सौंपी जाती है एसीपी भवानी सिंह को। फिल्म में यह किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। सारा-विजय फिल्म में इसी केस की गुत्थी सुलझाने में उनकी मदद करते दिखेंगे।

सारा जल्द ही फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएंगी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। वह निर्देशक जगन शक्ति के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म भी सारा के पास है। गैसलाइट भी सारा की आगामी चर्चित फिल्म है। दूसरी तरफ पिंक, गली बॉय, बागी 3 और डार्लिंग्स जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विजय जल्द ही फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में दिखेंगे।

भारत में सबसे पहले 1 करोड़ लोगों को लगेगा कोरोना टीका, योजना तैयार
हादसा: ड्राइवर की झपकी लगने से नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 28 घायल
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
मनरेगा से पिछले तीन सालों में 43.67 करोड़ मानव दिवस का रोजगार, प्रदेश के श्रमिकों के हाथों में 7921 करोड़ रूपए पहुंचाए गए
सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी, उदयनिधि स्टलिन के पोस्टर पर चप्पल रखकर जता रहे विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का आगाज कल से, भिलाई सहित रायपुर- बिलासपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ
Next Article कपिल शर्मा का डेब्यू एल्बम अलोन हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कॉमेडियन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?