ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्में फ्लॉप होने पर इन सितारों ने दिखाई दरियादिली, निर्माताओं को लौटाई फीस की मोटी रकम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

फिल्में फ्लॉप होने पर इन सितारों ने दिखाई दरियादिली, निर्माताओं को लौटाई फीस की मोटी रकम

By @dmin
Published: September 7, 2022
Share
SHARE

हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सबका मनोरंजन करते 100 वर्षों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। यह सबसे पुरानी सिनेमा इंडस्ट्रीज में गिनी जाती है और इसकी फिल्मों और स्टार्स के लिए दर्शकों के दिलों में हमेशा प्यार और सम्मान रहा है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल इस समय बेहाल है। साउथ की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के अप्रोच ने सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड का ऐसा हाल आज से पहले कभी नहीं हुआ है। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। रणबीर कपूर की ‘शमशेरा, आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा हो या अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रेत के टीलों की तरह ढह गई। ऐसे में इन मेगा बजट फिल्मों के मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी लेते हुए मेकर्स उनकी आधी या फिर पूरी फीस लौटा दी थी।

आमिर खान- साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन से न केवल मेकर्स बल्कि आमिर खान को भी आहत थे। फिल्म से अभिनेता और इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आमिर की यह कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 180 करोड़ के बड़े बजट में बनी ‘लाल सिंह चड्ढा ने 20 दिन में 60 करोड़ का निराशाजनक कलेक्शन किया। मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ता, लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी आमिर खान ने अपने कंधों पर ले ली और मेकर्स से अपनी फीस के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया।

विजय देवराकोंडा- साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म ‘लाइगर भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप रही। पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ था, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया। ‘लाइगर के फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब निर्माताओं को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए विजय देवरकोंडा आगे आए और उन्होंने अपनी फीस में से छह करोड़ रुपये वापस कर दिए। फिल्म से हुए निर्माताओं के नुकसान से विजय देवरकोंडा भी निराश हैं। विजय के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

चिरंजीवी और रामचरण- इसी साल रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री के पिता-पुत्र चिरंजीवी और रामचरण की सुपरस्टार जोड़ी की फिल्म ‘आचार्य बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम-धाम से रिलीज हुई थी। फिल्म से सबको काफी उम्मीदें थीं और लगा था ‘आचार्य खूब चलेगी लेकिन इसका एकदम उलटा हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी, जिसका नतीजा था कि निर्माताओं के साथ-साथ फिल्म रिलीज करने वाले वितरकों को भी जबरदस्त घाटा हुआ। ऐसे में इस फिल्म के निर्देशक कोरातला शिवा ने इसका जिम्मा उठाते हुए ने अपनी आधी फीस लौटाई। जब यह बात चिरंजीवी और रामचरण तेजा को पता चली तो उन दोनों भी अपनी-अपनी 50 प्रतिशत फीस निर्माता को वापस कर दी। जिससे कि वह अपना घाटा पूरा कर सकें।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम: नागालैंड से आए विद्यार्थी समझेंगे ’36’ ‘गढ़’ की महत्ता
चीन बंद करेगा फड़फड़ाना, भारत ने बॉर्डर पर भेजे अल्ट्रामॉडर्न हथियार, ये चीजें साबित होंगी गेम-चेंजर
shreekanchanpath 89 # 11 January 2025
मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्वे टीम को बीमारियों के बारे में सही-सही जानकारी देने की अपील की
पाकिस्तान ने फिर आतंकियों को भेजा हथियारों का जखीरा, सेना ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत कर बैठा पति, खून से लथपथ मिला शव गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत कर बैठा पति, खून से लथपथ मिला शव
Next Article एलन मस्क ने की द रिंग्स ऑफ पॉवर की आलोचना, जानिए पुरुष किरदारों के बारे में क्या कहा…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?