ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक, बढ़ती आतंकी हत्याओं पर अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क को चेताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक, बढ़ती आतंकी हत्याओं पर अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क को चेताया

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को अब केंद्रीय गृहमंत्री ने खुली चेतावनी दे दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने उल्लंघन बंद नहीं किया और कश्मीर में आम नागरिकों की हत्याओं का खेल बंद नहीं किया तो उसपर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है। पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए अमित शाह ने कहा, ‘ सर्जिकल स्ट्राइक से साबित हो चुका है कि हम हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप उल्लंघन करेंगे तो और भी सर्जिकल स्ट्राइक होंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1448571885768245250?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1448571885768245250%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-home-minister-amit-shah-warned-pakistan-of-more-surgical-strikes-if-it-did-not-stopitransgressions-and-sponsoring-killing-civilians-in-kashmir-4824533.html

यहां आपको बता दें कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद जम्मू-कश्मीर में फिर से जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। हाल के दिनों में कायर आतंकवादियों ने कई घाटी में कई निर्दोष लोगों की जान ले ली। इसके अलावा आतंकियों ने सेना पर भी हमला किया था। पड़ोसी मुल्क की शह पर आतंकियों के इस खूनी खेल के बाद इस वक्त पूरा देश उबल रहा है।

कई लोग इन आतंकवादियों पर करारा प्रहार करने की मांग कर रहे हैं। घाटी में देश की सेना ने आतंकवादियों को जबरदस्त चोट भी दी है। सेना ने घेर-घेर कर आतंकियों को मौत की नींद सुलाने का अभियान चला रखा है। दिल्ली और अन्य राज्यों से कुछ आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा गया है जिसके बाद इन आतंकवादियों के कबूलनामे से पाकिस्तान की पोल-पट्टी पूरी दुनिया में खुल गई है।

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गोवा में मौजूद थे। यहां उन्होंने साउथ गोवा के धरबोन्द्रा गांव में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए पाकिस्तान को भी कड़े लहजे में चेताया है। अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की देखरेख में किया गया सर्जिकल स्ट्राइक एक महत्वपूर्ण कदम था। हमने यह मैसेज भेद दिया कि कोई भी भारतीय सीमाओं को कोई भी परेशान नहीं कर सकता है। एक समय था बातचीत करने का लेकिन अब समय है प्रतिक्रिया का।

आपको याद दिला दें कि उरी, पठानकोट और गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों के बाद सितंबर, 2016 में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकवादियों के कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया था। उरी में हुए हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर, 2016 को भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकवादियों को गहरी चोट पहुंचाई थी।

बिलासपुर में महिला पंचायत सचिव की हत्या: घर के अंदर चादर में लिपटा मिला शव….. जांच में जुटी पुलिस
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, घर के पास खड़ा था युवक तभी हुआ हमला, दो संदेही हिरासत में… मुख्य आरोपी फरार
अहमदाबाद एयर क्रैश का सच आया सामने, प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे… टेकऑफ के बाद बंद हो गए थे दोनों इंजन
पुलिस स्मृति दिवस: सालभर अपराध से लड़ने वाले जांबाजों की आंखें भी आज हो गई नम, शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन, पीएम मोदी, शाह, सीएम साय सहित दिग्गजों ने जताया शोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: इमारत में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे बड़ा हादसा: इमारत में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे
Next Article विधायक अरुण वोरा और नीलू सहायता समूह ने 121 कन्या माताओं को कराया भोज विधायक अरुण वोरा और नीलू सहायता समूह ने 121 कन्या माताओं को कराया भोज… भेंट देकर लिया आशीष

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?