ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के सदस्यों और पूर्व विधायकों पर साल 2015 में विधानसभा के अंदर हंगामे के वक्त फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने के मामले में अब केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि इस मामले में राज्य के मौजूदा शिक्षा और श्रम मंत्री वी सिवानकुट्टी और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील के खिलाफ केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राजनेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए यह कहा कि विधायकों को मिले विशेषाधिकार आपराधिक कानूनों से बचने का रास्ता नहीं है और इस तरह के विशेषाधिकारों का दावा करने वाले विधायकों ने उन भारतीय मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है, जिन्होंने उन्हें विधायक बनाया।

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों वाली पीठ ने कहा, ‘सांसदों और विधायकों को भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था रखनी होगी…सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की तुलना अभिव्यक्ति की आजादी से नहीं की जा सकती है। विधायकों के विशेषाधिकार उन्हें कानून से छूट दिलाने का रास्ता नहीं है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि केरल सरकार की याचिका में कोई दम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला केरल सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें उसने अपने नेताओं के खिलाफ केस वापस लेने की अपील की थी।

केरल सरकार की याचिका से असहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि अपने हिंसक और अनियंत्रित कृत्यों के लिए विधायकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

कोर्ट ने कहा, ‘जिस जनता का आप प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें आप क्या संदेश देना चाहते हैं? अगर ऐसे विधायकों की जिम्मेदारी तय नहीं की जाएगी, तो इस तरह का व्यवहार बंद नहीं होगा।

बता दें कि केरल हाई कोर्ट में भी केस वापस लिए जाने की अपील खारिज होने के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सिवानकुट्टी, केटी जलील और चार पूर्व विधायकों पर चल रहा यह केस साल 2015 का है। उस समय ये सभी विपक्ष में थे और विधानसभा में हंगामे के वक्त इन्होंने फर्नीचर-माइक्रोफोन तक को तोड़ दिया था।

NETFLIX पर वेब सीरिज देखने वालों के लिए बुरी खबर, इस नए फीचर ने दर्शकों को किया निराश
कंगना का शिवसेना पर वार: कहा शिवसेना नहीं सोनिया सेना… सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर कही यह बात
बड़ी खबर: फ्लाईओवर में गडर कास्टिंग एवं लॉचिंग: तीन माह के लिए लिए सुपेला चौक पर यातायात रहेगा बंद… जाने क्या है वैकल्पिक व्यवस्था
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हुआ कोरोना, एम्स में किए गए भर्ती
विधायक देवेन्द्र ने किया सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण व खुर्सीपार कॉलेज आडिटोरियम का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए विधानसभा ब्रेकिंग: विधायक बृहस्पति सिंह ने मांगी माफी…कहा सिंहदेव पर आरोप गलत…उनकी कोई भूमिका नहीं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 285 # 28 july 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?