ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रोफेसर शांतिश्री पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रोफेसर शांतिश्री पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी

By @dmin
Published: February 7, 2022
Share
प्रोफेसर शांतिश्री पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी
प्रोफेसर शांतिश्री पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित को जेएनयू की नई कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी के रूप में प्रोफेसर पंडित का कार्यकाल पांच साल की अवधि का होगा। जेएनयू के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित की बतौर जेएनयू कुलपति नियुक्ति आदेश जारी किए थे। प्रोफेसर पंडित ने अपने अकादमिक कार्यकाल में 29 पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है।

जेएनूय की छात्रा से पहली महिला कुलपति तक का सफर
यह पहली बार है कि देश के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की कमान किसी महिला वाइस चांसलर के पास होगी। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर रही हैं। उनके पास व्यापक अनुभव है। वे जेएनयू की पूर्व छात्रा भी रहीं हैं।

प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से भी की पढ़ाई
प्रोफेसर पंडित ने जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और भारतीय संसद एवं विदेश नीति पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अमेरिका की नामचीन कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में डिप्लोमा भी किया है। इसके अलावा इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में बीए और एमए राजनीति विज्ञान प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से किया है।

गोवा विश्वविद्यालय से की अकादमिक करियर की शुरुआत
प्रोफेसर पंडित ने 1988 में गोवा विश्वविद्यालय से अपने अकादमिक शिक्षण करियर की शुरुआत की और इसके बाद 1993 में वे पुणे विश्वविद्यालय चली गईं। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक निकायों में प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की सदस्य भी रही हैं।

प्रो जगदीश कुमार की लेंगी जगह
जेएनयू के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। प्रोफेसर कुमार ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही कार्यवाहक कुलपति का दायित्व संभाल रहे थे।

नक्सलियों ने फिर लगाई शांति की गुहार, पांचवी बार जारी किया प्रेस नोट… कहा- सरकार स्पष्ट करें
बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है
3500 यात्रियों से भरे क्रूज पर करॉना का अटैक, 130 लोगों में हो चुका है संक्रमण
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश, 85 बिंदुओं पर रखी अपनी बात
Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मल्टी-यूटिलिटी सेंटर ने खोला स्वरोजगार का द्वार, महिलाओं ने अकुशल श्रम से व्यवसाय की ओर बढ़ाए कदम मल्टी-यूटिलिटी सेंटर ने खोला स्वरोजगार का द्वार, महिलाओं ने अकुशल श्रम से व्यवसाय की ओर बढ़ाए कदम
Next Article प्यार में कातिल बन गई महिला, प्रेमी को पाने के लिए बच्चे की हत्या की प्यार में कातिल बन गई महिला, प्रेमी को पाने के लिए बच्चे की हत्या की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?