ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए…
प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए…
SHARE

रायपुर । कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है। अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करने तथा लोगों के बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के स्टैंडिंग टेक्निकल सब-कमेटी (STSC) की अनुशंसा पर कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज के मध्य का अंतराल संशोधित कर नौ माह या 39 सप्ताह से अब छह माह या 26 सप्ताह कर दिया गया है। उन्होंने परिपत्र में कहा है कि 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर निजी कोविड वैक्सीन सेंटर में प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर शासकीय कोविड वैक्सीन सेंटर में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। इसके लिए कोविन में आवश्यक बदलाव कर दिया गया है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी ने कोविड टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को इस संबंध में सूचित करने तथा लोगों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तथा हर घर दस्तक 2.0 अभियान के दौरान घर पर प्रिकॉशन डोज की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना की तबाही के बीच उद्धव सरकार का ऐलान, महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी के मर्डर का खुला राज, सोशल मीडिया पर बनाया बॉयफ्रेंड और वही निकला कातिल… जानिए क्या थी वजह
बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करें: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क…. आसानी से धुलने के साथ ही कई खासियतें… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहनकर की तारीफ
Bhilai News : आर्ट ऑफ लिविंग के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन व ध्यान में लगाया मन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना : मंत्री डॉ.टेकाम
Next Article शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, PM मोदी, राजनाथ, राहुल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?