ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में महीनों से चले आ रहे घमासान और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने को फिर से प्रशांत किशोर को जोडऩे का मन बनाया है। आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है। खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात की पुष्टि की है कि आलाकमान ने उन्हें प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करने की हरी झंडी मिली है। अगर प्रशांत किशोर पंजाब में कांग्रेस के लिए फिर से चुनावी रणनीति बनाने को तैयार होते हैं तो एक तरह से चुनावी रणनीतिकार के रूप में उनकी वापसी होगी, क्योंकि कुछ महीने पहले ही उन्होंने इस पारी से विराम लेने का ऐलान किया था।

समाचार चैनल ‘आजतकÓ से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें प्रशांत किशोर से आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीति साझा करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि इस फैसले पर खुद कांग्रेस आलाकमान की मुहर लगी है। बता दें कि आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस के सामने अगले साल चुनाव में जीत हासिल करना इसलिए भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि पहले भाजपा केवल विरोध में थी, मगर अब कैप्टन के जाने से भी सियासी समीकरण बदलता दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार की रात पंजाब भवन में पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू समेत पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में ही हरीश चौधरी ने चन्नी से कहा कि वह प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करें। यानी कांग्रेस फिर से पंजाब में प्रशांत किशोर को जोड़ेगी। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे या नहीं। अगर प्रशांत किशोर पंजाब में कांग्रेस की चुनावी रणनीति की कमान संभालते हैं तो एक तरह से फिर से उनकी चुनावी कामकाज में वापसी होगी। क्योंकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के बाद मई महीने में प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति बनाने के काम से सन्यास लिया था।

क्यों प्रशांत किशोर को जोडऩा चाहती है कांग्रेस
दरअसल, प्रशांत किशोर को चुनावी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस के जोडऩे की वजह है बीता विधानसभा चुनाव। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ही कांग्रेस की रणनीति तैयार की थी और पार्टी के साथ मिलकर काम किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में 117 में से 78 सीटें जीतकर कांग्रेस ने 10 साल बाद पंजाब की सत्ता में वापसी की थी। मगर अब कैप्टन कांग्रेस से अलग हो गए हैं, ऐसे में चन्नी के लिए राह आसान नहीं होगी।

जय श्री कृष्णा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
किसानों के लिए भाजपा का धरना प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी, भूपेश सरकार की तरह किसान हितैषी योजनाएं लागू करें मोदी सरकार-अलताफ अहमद
राज्यपाल ने राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का सवाल- कांग्रेस के पास वकीलों की फौज, क्यों नहीं गए ऊपरी कोर्ट
Bhent Mulakat-Cm Bhupesh Baghel: कका ने रूकवाया काफिला, पूरी भीड़ में इनसे मिले सीएम बघेल, देखिये विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया तालिबान को अबतक का सबसे बड़ा झटका; आईएस ने मेन कमांडर को मार गिराया, पाक के गुलाम हक्कानी की टूटी कमर
Next Article सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?