ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने अभनपुर और गरियाबंद के स्कूलों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने अभनपुर और गरियाबंद के स्कूलों का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: July 17, 2022
Share
SHARE

रायपुर। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर एवं गरियाबंद जिले के हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर विज्ञान की अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रयोगशाला का अवलोकन और पुस्तकालय से बच्चों की पढऩे की आदि की जानकारी ली और स्कूली बच्चों को सभी विषयों में मार्गदर्शन दिया।

प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला अभनपुर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कन्या नवापारा तथा हरिहर नवापारा स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने स्कूल में फिजिक्स के प्रेक्टिकल के छात्रों का, राजनीति विज्ञान के छात्रों का, कॉमर्स के छात्रों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों से प्रश्न भी किए, जिसका छात्रों द्वारा जवाब दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी शिक्षक किसी एक विषय में ही विशेषज्ञ होता है और उसी में ही छात्रों को शिक्षित करता है।

छात्र ने बनाई तस्वीर

हरिहर शाला में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के कक्षा 10वीं के छात्र दीपक साहू ने प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला को स्वयं के हाथों से बनाई हुई उनकी तस्वीर भेंट की। बिना प्रशिक्षण के छात्र के इस हुनर से शुक्ला काफी प्रभावित हुए और छात्र द्वारा बनाई तस्वीर को भेंट स्वरूप स्वीकार किया।

शासन के निर्देशानुसार शनिवार को मिडिल के छात्रों के लिए बस्ता विहीन दिन के अवसर पर हरिहर मिडिल के छात्रों ने पेपर बैग का निर्माण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ए.एन. बंजारा, समग्र शिक्षा के डॉ. एम. सुधीश, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. मिंज सहित सभी शाला के प्राचार्य विशेष रूप से मौजूद थे।

सीडीएस रावत हेलीकॉप्टर क्रैश: काफी मशक्कत के बाद मिला ब्लैक बॉक्स, जानें कैसे हादसे के रहस्य को सुलझाने में करेगा मदद
प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना कोरोना जांच में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर…. प्रदेश में अब तक कुल 58.33 लाख सैंपलों की जांच
काम की खबर: अगले 10 दिनों तक कोर्ट के दरवाजे रहेेंगे आम आदमी के लिए बंद, सिर्फ अति आवश्यक मामलों की होगी सुनवाई
पुलवामा में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मारा गया जैश सरगना यासिर आईईडी बनाने में था एक्सपर्ट
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान कल से
Next Article छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र एवं विडियो कान्फ्रेंसिग कक्ष का किया उद्घाटन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?