ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभास की मदद से शरद केलकर की आदिपुरुष में एंट्री, हिंदी संस्करण में फिर गूंजेगी बाहुबली की आवाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

प्रभास की मदद से शरद केलकर की आदिपुरुष में एंट्री, हिंदी संस्करण में फिर गूंजेगी बाहुबली की आवाज

By @dmin
Published: August 31, 2022
Share
दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना
दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना
SHARE

फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर से हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में शुमार हो चुके ओम राउत की अगली फिल्म ‘आदिपुरुष के लिए सिनेमाघरों की बुकिंग पर काम शुरू हो चुका है। ये फिल्म दुनिया भर में करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की तैयारी में है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम तेजी से जारी है। इसके आईमैक्स संस्करण पर अमेरिका में काम चल रहा है और जल्द ही फिल्म की डबिंग पर काम शुरू होने जा रहा है। फिल्म में प्रभास पराक्रमी राम का चरित्र निभा रहे हैं लेकिन फिल्म ‘साहो और ‘राधेश्याम में प्रभास की हिंदी को मिली निराशाजनक प्रतिक्रिया के चलते ‘बाहुबली सीरीज के बाद एक बार उनकी आवाज हिंदी में डब करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Contents
  • डबिंग के बाहुबली की वापसी
  • शरद केलकर की भारी आवाज की तारीफ
  • अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारी
  • देवदत्त नागे बने हनुमान

डबिंग के बाहुबली की वापसी

भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्म फ्रेंचाइजी में शुमार ‘बाहुबली में लोकप्रिय अभिनेता शरद केलकर ने प्रभास के किरदारों को आवाज दी थी। और, शरद केलकर को ही फिल्म ‘आदिपुरुष के हिंदी संस्करण में पराक्रमी राम की आवाज बनाने की बात भी फाइनल हो चुकी है। शरद केलकर ने इस फैसले की बात अपने मित्रों के बीच साझा करनी शुरू की है और फिल्म बनाने वाली कंपनी टी सीरीज के सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। शरद केलकर सोमवार को नेटफ्लिक्स की रजत जयंती पर मुंबई में हुए फिल्म्स डे भी शामिल हुए थे। रितेश देशमुख और यामी गौतम के साथ बनी फिल्म ‘चोर निकल के भागा के पूर्वावलोकन में शरद ने भी हिस्सा लिया और बताया गया कि वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

शरद केलकर की भारी आवाज की तारीफ

नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर पहुंचे शरद केलकर की भारी आवाज की कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे मनीष पॉल ने बार बार तारीफ की और बताते हैं कि इस आवाज के चलते ही फिल्म ‘आदिपुरुष बनाने वालों ने उनसे ही फिल्म के हिंदी संस्करण में भगवान राम के चरित्र की डबिंग कराने का फैसला किया है। ‘बाहुबली सीरीज के बाद ये दूसरा मौका होगा जब शरद केलकर अभिनेता प्रभास की किसी बहुभाषी फिल्म के लिए हिंदी में डबिंग करते नजर आएंगे। अखिल भारतीय सुपरस्टार बनने की कोशिशों के चलते प्रभास ने अपनी पिछली फिल्मों ‘साहो और ‘राधेश्याम के हिंदी संस्करणों की डबिंग खुद की थी।

अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

फिल्म ‘आदिपुरुष को पूरी दुनिया में 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारियों के बीच ताजा अपडेट ये है कि फिल्म के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम को लेकर भी इसे बनाने वाली कंपनी टी सीरीज में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कंपनी का इरादा अयोध्या में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और देवदत्त नागे के साथ अक्तूबर के महीने में एक भव्य कार्यक्रम करने का है। फिल्म की टीम इससे पहले अगले महीने भी अयोध्या में पूजा करने का एक कार्यक्रम बना रही है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत के सामने कंपनी की तरफ से इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जा चुकी है। हालांकि, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में दिन रात व्यस्त ओम राउत की तरफ से अभी इन कार्यक्रमों पर विचार होना बाकी है।

देवदत्त नागे बने हनुमान

अगले साल मकर संक्रांति के ठीक दो दिन पहले यानी 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष में राम का चरित्र प्रभास, लक्ष्मण का चरित्र सनी सिंह और सीता का चरित्र कृति सैनन निभा रही हैं। फिल्म में रावण के किरदार में सैफ अली खान दिखेंगे जबकि हनुमान के चरित्र के लिए मराठी अभिनेता देवदत्त नागे को लिया गया है। देवदत्त निर्देशक ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर में भी काम कर चुके हैं। मराठी धारावाहिक ‘जय मल्हार में भगवान खंडोबा के चरित्र से घर घर में लोकप्रिय हुए देवदत्त ने कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक ‘वीर शिवाजी में तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था। इसी धारावाहिक से देवदत्त का डेब्यू भी हुआ।

फिल्म ‘आदिपुरुष को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम के अलावा अंग्रेजी मे भी रिलीज किया जाएगा। हिंदी और तेलुगू में शूट की गई इस फिल्म की डबिंग इंडोनेशिया, श्रीलंका, जापान और चीन व तमाम दूसरे देशों की स्थानीय भाषाओं में भी करने की तैयारियां अंतिम चरण में है। फिल्म की रिलीज को लेकर देश की सभी भाषाओं में फिल्में बनाने वाले टकटकी लगाए बैठे हैं। अब तक किसी भी भाषा की किसी भी दूसरी फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी नहीं घोषित की गई है। यही नहीं फिल्म की रिलीज के अगले दो हफ्तों तक कोई भी फिल्म इस फिल्म के सामने आने को तैयार नहीं हैं। हिंदी में फिल्म ‘आदिपुरुष के बाद जो फिल्म रिलीज होगी, वह है गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हो रही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान।

राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन
Big news : डीजल कारें अब होंगी महंगी, 10 फीसदी प्रदूषण टैक्स लगाने की तैयारी… केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
कुरूद और खम्हारिया की पानी टंकी भी चालू… 40 हजार घर में लगा नया नल कनेक्शन…. घर-घर तक पहुंचने लगा शुद्ध पानी
बागी 3 में अभिषेक के आइकॉनिक सॉन्ग दस बहाने का दिखेगा नया वर्जन
Breaking News : रेत के अवैध परिवहन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, धमतरी में प्रशासन ने जब्त किए 26 हाईवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड में कोई भी सिंगल इंसान नहीं बचा है: कृति सेनन
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: चुटकियों में खत्म हो सकता है नक्सलवाद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?