ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दीं शुभकामनाएं, पूर्व पीएम नेतन्याहू के लिए कही ये बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दीं शुभकामनाएं, पूर्व पीएम नेतन्याहू के लिए कही ये बात

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस्राइल में आखिरकार बेंजामिन नेतन्याहू दशक का अंत हो गया। दक्षिणपंथी यामिना (संयुक्त अधिकार) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्पेशल फोर्स के कमांडो रहे बेनेट को इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आभार जताया।

Excellency Naftali Bennett, congratulations on becoming the Prime Minister of Israel. As we celebrate 30 years of the upgradation of diplomatic relations next year, I look forward to meeting you and deepening the strategic partnership between our two countries: PM Narendra Modi pic.twitter.com/qu37W8Ca6a

— ANI (@ANI) June 14, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट को सोमवार को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘Óइस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर नफ्ताली बेनेट को बधाइयां। हम अगले साल अपने कूटनीतिक संबंधों के उन्नयन के 30 साल पूरे कर रहे हैं और इस अवसर पर मैं आपसे मुलाकात करने तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

As you complete your successful tenure as the Prime Minister of the State of Israel, I convey my profound gratitude for your leadership and personal attention to India-Israel strategic partnership @netanyahu.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने सफल कार्यकाल की समाप्ति पर पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सराहना की और भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी पर निजी तौर पर ध्यान देने के लिए उनके नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
इस्राइल की 120 सदस्यीय संसद नेसेट में नई सरकार पर रविवार को हुए मतदान में 60 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 59 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। इस दौरान एक सदस्य अनुपस्थित रहा। नई सरकार में 27 मंत्री हैं, जिनमें से नौ महिलाएं हैं। नई सरकार के लिए अलग-अलग विचारधारा के दलों ने गठबंधन किया है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी है। येश एतिद पार्टी के मिकी लेवी को संसद का स्पीकर चुना गया। उनके पक्ष में 67 सदस्यों ने मतदान किया।

राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें
बीआईटी दुर्ग में जुटे पांच यूपीएससी टापर ने अपने अनुभव किये साझा
नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला: भूपेश बघेल
और कितनी बार कटती रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की ‘नाक’, लेकिन झटका झेल बचा रही यात्रियों की जान
वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं पोते के सामने किया रेप, कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े काटा… बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिलाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?