ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री की डीएम के साथ बैठक: पीएम बोले- बजट बढ़ता रहा लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रधानमंत्री की डीएम के साथ बैठक: पीएम बोले- बजट बढ़ता रहा लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) से बात की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी डीएम को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जिले में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। पीएम ने कहा कि एक तरफ बजट बढ़ता रहा, योजनाएं बनती रहीं, आंकड़ों में आर्थिक विकास भी होता रहा, लेकिन फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी देश में कई जिले पीछे ही रह गए। समय के साथ इन जिलों के साथ पिछड़े जिलों का टैग लगा दिया गया।

आकांक्षी जिले देश को आगे ले जाने में मदद कर रहे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज आकांक्षी जिले देश के आगे बढऩे के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से आज आकांक्षी जिले गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भी मानते हैं कि उनके राज्यों में आकांक्षी जिलों ने कमाल का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिलों में विकास के लिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद और एक भावुक जुड़ाव भी बहुत जरूरी है। एक तरह से गवर्नेंस का टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप फ्लो बहुत जरूरी है। इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू है – टेक्नोलॉजी और इनोवेशन।

आकांक्षी जिलों के काम बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन का विषय
पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिलों में जो काम हुआ है वो बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों के लिए अध्ययन का विषय है। पिछले चार सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है। लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची है।

142 पिछड़े जिलों की लिस्ट तैयार की गई
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने, अलग-अलग विभागों ने ऐसे 142 जिलों की एक लिस्ट तैयार की है। जिन एक-दो पैरामीटर्स पर ये अलग-अलग 142 जिले पीछे हैं, अब वहां पर भी हमें उसी कलेक्टिव अप्रोच के साथ काम करना है, जैसे हम आकांक्षी जिलों में करते हैं।

आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले चार सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है। लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गांव तक बिजली पहुंची है और बिजली सिर्फ गरीब के घर में नहीं पहुंची है बल्कि लोगों के जीवन में ऊर्जा का संचार हुआ है।

आकांक्षी जिलों में जो लोग रहते हैं, उनमें आगे बढऩे की तड़प होती है
पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिलों में जो लोग रहते हैं, उनमें आगे बढऩे की तड़प होती है। इन लोगों ने अपने जीवन का अधिकतर समय अभावों में, मुश्किलों में गुजारा है। हर छोटी-छोटी चीजों के लिए उन्होंने परिश्रम किया है। इसलिए वो लोग साहस दिखाने के लिए, रिस्क उठाने के लिए तैयार होते हैं। आकांक्षी जिलों में देश की पहली अप्रोच रही कि इन जिलों की मूलभूत समस्याओं को पहचानने पर खास काम किया गया। इसके लिए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधे पूछा गया, उनसे जुड़ा गया।

डिजिटल इंडिया में कोई गांव पिछड़े नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के रूप में देश एक मौन क्रांति का साक्षी बन रहा है। हमारा कोई भी जिला इसमें पीछे नहीं छूटना चाहिए। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे हर गांव तक पहुंचे, सेवाओं और सुविधाओं की डोर स्टेप डिलिवरी का जरिया बने, ये बहुत जरूरी है

रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर चल रहे दो लड़कों को दर्दनाक मौत, शव के हुए 50 से 60 टुकड़े
Breaking News : महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपड़ेट, फार्म भरने से जो चूक गए उन्हें मिलेगा दोबारा मौका
CG Breaking : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की नाबालिग की हत्या, दो माह पहले मिली थी हडि्डयां… ऐसे खुला राज
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, सवा साल बाद मां-बेटी हुए गिरफ्तार… जानिए क्या है मामला
सौर मिशन: आदित्य-एल1 ने आखिरी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ा स्पेसक्राफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म खून पसीना के 45 साल पूरे होने पर टाइगर के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर…
Next Article गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में किया जा रहा विकसित: भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?