ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया, अब बढ़ते परिवारों को मिला नया राशन कार्ड – मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया, अब बढ़ते परिवारों को मिला नया राशन कार्ड – मंत्री अकबर

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर । वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत बिड़ौरा, सिंघनपुरी और दैहानडीह में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत बिड़ौरा, सिंघनपुरी और दैहानडीह में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में 42 ग्राम पंचायत के 90 आश्रित ग्रामों के लगभग 683 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया। श्री अकबर ने कार्यक्रम में कहा कि हमने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए चाहे वह गरीबी रेखा के नीचे हो या उसके ऊपर सभी सभी के लिए राशन कार्ड बनाने का वायदा किया था। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सार्वभौम पीडीएस योजना बना कर पहली ही साल अपना वादा निभाया।

अब बीते तीन साल में यह बात सामने आ रही है कि वर्तमान परिस्थितियों में बेटे की शादी होने और परिवार में नही बहु आई, बेटी की विदाई हुई और ऐसी स्थिति में अब परिवार के सदस्य बढ़ रहे, और उन्हें भी नए राशन कार्ड चाहिए। हमारी सरकार ने गांव-परिवार की इस समस्या का संज्ञान में लिया और बढ़ते परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाने का रास्ता बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी अगर किसी का राशन कार्ड नही बन पाया है तो वह भी आवेदन कर सकता है। पात्रतानुसार उन्हें भी नया राशन कार्ड बना कर दिया जाएगा।

इसी तरह उन्होंने ग्राम पंचायत दैहानडीह में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में कुल 227 हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड वितरण किया गया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के हाथों नवीन राशन कार्ड पाकर हितग्राहियों के चेहरे में खुशी आ गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि विवाह के बाद वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हो गए थे। हम अपने परिवार के सदस्यों के लिए खाद्यान्न की समस्या को दूर करना चाहते थे। हितग्राहियो ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने परिवार से अलग हुए परिवारों के राशन की समस्या के लिए ठोस समाधान की पहल की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

उन्होंने राशन कार्ड वितरण के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड बनाकर दिया गया। अब वर्तमान परिस्थितियों में परिवार बढ़ने और विवाह के बाद परिवार से जो अलग हो रहे है ऐसे परिवारों को भी छत्तीसगढ़ सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़कर उनके लिए योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कि परिवार से अलग हो रहे लोगों को वर्तमान में शासन की योजना से जोड़ने के लिए निर्णय लिया है। अब उसी निर्णय के आधार पर ऐसे लोगों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
राम मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे भक्त, 35 फीट दूरी से मिलेगा दर्शन, बताई यह वजह
10 रुपए देकर 76 साल के बूढ़े और 47 साल के अधेड़ दुकानदार ने किया 13 साल की लड़की से दुष्कर्म
महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता के पुत्र को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​​​​​​​विज्ञान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन : राज्यपाल सुश्री उइके
Next Article दूसरी पारी का पहला फैसला: 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर ई-पॉस के जरिए अब खाद्यान्न का वितरण, राशन कार्डधारी अपनी पसंद की दुकानों से प्राप्त कर सकेंगे खाद्यान्न सामग्री

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?