रायपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को आईएएस अफसरों का तबादला लिस्ट जारी किया है। सरकार ने 6 अफसरों का तबादला किया है। आदेश जारी करते हुए सरकार ने इन अफसरों को नई पदस्थापना भी दी है। आईएएस अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग के सचिव व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायपुर नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी मंत्रालय में उपसचिव जिम्मेदारी संभालेंगी। इसी प्रकार आईएएस रवि मित्तल को रायपुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गायहै।
नगर निगम रायपुर का कमिश्नर आईएएस मयंक चतुर्वेद को बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायपुर नगर निगम के साथ ही स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसी प्रकार अबिनाश मिश्र को रायगढ़ जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।





