ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में 30 सालों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो रही है भर्ती, भूपेश बघेल ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में 30 सालों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो रही है भर्ती, भूपेश बघेल ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

By @dmin
Published: April 28, 2022
Share
प्रदेश में 30 सालों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो रही है भर्ती, भूपेश बघेल ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा
प्रदेश में 30 सालों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो रही है भर्ती, भूपेश बघेल ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा
SHARE

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से घर के पास ही लोगों को मिल रहा है इलाज, दूरस्थ अंचलों में नियमित क्लिनिक लगाएं-भूपेश बघेल
चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन की सराहना करते हुए दूरस्थ अंचलों के हाट-बाजारों में इसका नियमित आयोजन करने कहा। उन्होंने भिलाई स्थित चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की तरह सिकलसेल की जांच और उपचार के लिए भी अभियान की कार्ययोजना बनाने कहा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने बैठक में बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पिछले चार वर्षों में प्रदेश के शासकीय अस्पतालों को कुल 493 करोड़ रूपए से अधिक के इलाज के दावों का भुगतान किया गया है। वर्ष 2019 में 142 करोड़ 47 लाख रूपए, 2020 में 50 करोड़ 19 लाख रूपए, 2021 में 114 करोड़ 31 लाख रूपए और 2022 में 186 करोड़ 40 लाख रूपए का भुगतान सरकारी अस्पतालों को किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेशभर में 15 लाख 23 हजार लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। इस दौरान 1657 हाट-बाजारों में कुल 36 हजार से अधिक क्लिनिकों का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि चालू अप्रैल माह में 178 अतिरिक्त हाट-बाजारों में क्लिनिकों का संचालन शुरू किया गया है। वर्तमान में कुल 1835 हाट-बाजारों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत कई क्लिनिकों में मोतियाबंद और टीबी की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 30 वर्षों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के 641 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2020 में पदोन्नति के माध्यम से 213 विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए थे। पदोन्नति के जरिए अभी 240 और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जनवरी-2019 के बाद से अब तक 1820 चिकित्सा अधिकारियों और 558 स्टॉफ नर्सों की भर्ती की गई है। साथ ही 509 एमबीबीएस अनुबंधित डॉक्टर भी विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि कांकेर के नए मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा 125 सीटों पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। कोरबा और महासमुंद में नए मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का आबंटन किया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा तीनों नए मेडिकल कॉलेजों के लिए सेट-अप मंजूर किए जाने के बाद विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है। राजपत्रित पदों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग तथा अराजपत्रित पदों पर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड व व्यापमं के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाधीन है। चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण के लिए भूमि, भवन और वाहनों का मूल्यांकन कर लिया गया है। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 1041 पदों के सेट-अप की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें महाविद्यालय के लिए 425 और संबद्ध अस्पताल के लिए 616 पद शामिल हैं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और डॉ. एस. भारतीदासन, उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : नशे पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया युवक
स्वतंत्रता दिवस पर हर रेलकर्मी के घर फहरेगा तिरंगा, रेलवे बोर्ड ने दिया आदेश
Big news : LPG की दरों में 100 रुपए तक की कटौती, पहली अगस्त को तेल कंपनियों ने दी बड़ी राहत
कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी, पीसीसी ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए किया निष्कासित
एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्केट क्षेत्र में सड़क बाधित करने वाले व्यवसाईयो को चेतावनी, सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मार्केट क्षेत्र में सड़क बाधित करने वाले व्यवसाईयो को चेतावनी, सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation जेनेरिक दवा दुकान एवं आत्मानंद स्कूल की संख्या बढ़ाने की मांग, कल्याणकारी योजनाओं से कोई ना रहे वंचित, सीएम बघेल से चर्चा करेंगे अरूण वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?