ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक 54.24 लाख रूपए की 1798 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक 54.24 लाख रूपए की 1798 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक 54.24 लाख रूपए की 1798 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक 54.24 लाख रूपए की 1798 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी
SHARE

प्रदेश की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में की जा रही है खरीदी
31 जनवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी
किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने उत्पादन वाले सभी क्षेत्रों को जोड़ा गया है नजदीकी प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों से

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 54 लाख 24 हजार 616 रूपए मूल्य की 1797.92 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की गई है। कोदो और कुटकी की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो और रागी की खरीदी 33.77 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है। अब तक 1021 संग्राहकों से 1223.62 क्विंटल कोदो, 492.87 क्विंटल कुटकी और 81.84 क्विंटल रागी की खरीदी की जा चुकी है। संग्राहकों को अब तक 12 लाख 67 हजार 279 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि का भुगतान संग्राहकों को शीघ्र किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा विगत 25 फरवरी 2021 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में कोदो, कुटकी एवं रागी का प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही थी। प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि किसानों के हित में इसका दायरा बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि राज्य के ऐसे क्षेत्र प्राथमिक लघु वनोपज समिति अथवा जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र से बाहर स्थित है, ऐसे ग्रामों, क्षेत्रों को चिन्हांकित कर समीपस्थ प्राथमिक लघु वनोपज समिति एवं जिला यूनियन के कार्यक्षेत्र में शामिल किया जाए। जिससे ऐसे क्षेत्रों में कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो सके और इन फसलों का संग्रहण करने वाले संग्राहकों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले। प्रबंध संचालक संजय शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य लघु वनोपज सहकारी विपणन संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, नारायणपुर, पश्चिम भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, मरवाही और सुकमा वनमण्डल में 127.21 क्विंटल कुटकी (काली), वनमण्डल जशपुर, दक्षिण कोण्डागांव, बलरामपुर, मनेन्द्रगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और सूरजपुर वनमण्डल में 365.26 क्विंटल कुटकी (भूरा), कटघोरा, कोरिया, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, पश्चिम भानुप्रतापुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़, मरवाही, राजनांदगांव, सुकमा और सूरजपुर वनमण्डल में 1223.61 क्विंटल कोदो, कांकेर, जशपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, धमतरी, बलरामपुर और सरगुजा वनमण्डल में 81.84 क्विंटल रागी की खरीदी की गई है।

जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जल्द हो सकती है यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत
Gustakhi Maaf: मैम! मे आई गो टू टॉयलेट?
शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना… कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ,कुल 66 लाख रुपए का था इनाम, नौ महिलाएं भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यापार ऐसा जो घर बैठे हो, समूह की महिलाओं को राखी बनाने दिया प्रशिक्षण आयुक्त ने लगवाया बूस्टर डोज, महापौर ने कहा कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाए
Next Article समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?