ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में कोरोना के 4509 नए मरीज मिले, 19 की मौत, एक्टिव केस 31 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में कोरोना के 4509 नए मरीज मिले, 19 की मौत, एक्टिव केस 31 हजार के पार

By @dmin
Published: January 25, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थम नहीं हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में 4509 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 957 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना की वजह से प्रदेश में 19 लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार के ऊपर है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा व बस्तर में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। सरकार की तमाम पाबंदियों के बाद भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी अब डराने लगा है। छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 13,746 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में 4,509 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 957 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 710, राजनांदगांव में 337, जांजगीर-चांपा में 321, रायगढ़ में 197, कांकेर में 175, बिलासपुर में 168, कोरबा में 165, कोंडागांव में 148, सरगुजा में 136, धमतरी में 129, बालोद में 125 नए केस मिले हैं। प्रदेश के 15 जिलों में 10 से 100 के बीच मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 31,074 हो गई है। राज्य में ओमिक्रॉन के अब तक 30 संक्रमित भी मिल चुके हैं।

रायपुर-दुर्ग में 4-4 लोगों की गई जान
सोमवार को 45 हजार 626 सैंपलों की जांच की गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 14.03त्न से घटकर 9.88त्न हो गई है। कोरोना संक्रमण से रायपुर व दुर्ग में 4-4, जांजगीर-चांपा में 3, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी, महामसुंद, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, बस्तर में 1-1 की मौत हुई है। सोमवार को 24 घंटे में सर्वाधिक 19 मौतें हुई, जो तीसरी लहर की सबसे बड़ी सख्या है। हॉस्पिटल से 251 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 5,155 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएम बघेल सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों को दी 334 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात
विधायक देवेंद्र ने शुरू की प्लाज्मा एक्सप्रेस, एक कॉल पर मिलेगा प्लाज्मा…. प्लाज्मा ब्लड डोनेट करने वालों को लाने ले जाने का काम करेगी प्लाज्मा एक्सप्रेस
सेंट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बिलिंग कर 71 करोड़ की टैक्स की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
सस्ती दवा की राह आसान: शहर को मिला पांचवा जेनेरिक मेडिकल स्टोर… महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
कार के इंजन में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन गडकरी जारी करेंगे ये आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत दर्दनाक हादसा: पुल से कार गिरने से सात मेडिकल छात्रों की मौत, विधायक का बेटा भी शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?