ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदूषण पर रोकथाम करने प्रभावी कार्रवाई करें उद्योग प्रबंधन, प्रशासन रात को भी स्थिति की करेगा मानिटरिंग-ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रदूषण पर रोकथाम करने प्रभावी कार्रवाई करें उद्योग प्रबंधन, प्रशासन रात को भी स्थिति की करेगा मानिटरिंग-ताम्रध्वज साहू

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2023
Share
प्रदूषण पर रोकथाम करने प्रभावी कार्रवाई करें उद्योग प्रबंधन, प्रशासन रात को भी स्थिति की करेगा मानिटरिंग-ताम्रध्वज साहू
प्रदूषण पर रोकथाम करने प्रभावी कार्रवाई करें उद्योग प्रबंधन, प्रशासन रात को भी स्थिति की करेगा मानिटरिंग-ताम्रध्वज साहू
SHARE

गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने रसमड़ा में प्रदूषण की शिकायत को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणजनों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
दुर्ग। रसमड़ा में धूल और धुएँ की समस्या के निराकरण को लेकर गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उद्योग जगत तथा ग्रामीणजनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री ने कहा कि रसमड़ा के ग्रामीणों की समस्या के निराकरण लिए आज आप सभी को बुलाया गया है। उद्योग जगत के प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो। प्रशासन भी इसके लिए लगातार मानिटरिंग करें और उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई करे।

रात को भी हो औचक मानिटरिंग
बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि रात को भी यहां प्लांट्स की औचक मानिटरिंग हो और यह देखें कि प्रदूषण के रोकथाम के लिए लगाई गई मशीनें कार्य कर रही हैं या नहीं। कलेक्टर ने कहा कि रात में नियमित निरीक्षण के लिए पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी पृथक से इसकी मानिटरिंग करेगी और नियमित रूप से ग्रामीणों से फीडबैक लेगी।

पुरानी मशीनों की जगह लगाएं नई मशीनें
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुरानी मशीनों को चिन्हांकित कर उनकी जगह नई मशीनें लगाई जाएं। नियमित अंतराल में पर्यावरण मंडल के अधिकारी प्रदूषण की स्थिति की जांच करते रहे। औद्योगिक भूमि पर जो अतिक्रमण हुआ है उसे हटाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। मंत्री ने कहा कि उद्योग स्थापना के दौरान 33 प्रतिशत क्षेत्र में पौधरोपण के निर्देश होते हैं। उसका पालन करें। सीएसआईडीसी के अधिकारियों को मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं की समीक्षा कर इसे बेहतर करने के निर्देश दिये।

पांच साल में कितने स्थानीय लोगों को नौकरी दी, सीएसआर में कितना खर्च किया, पांच दिनों में दें रिपोर्ट
ग्रामीणजनों ने कहा कि इन उद्योगों में अधिकतम अवसर स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए लेकिन इस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया जा रहा। मंत्री ने अगले पांच दिनों में यहां कार्यरत 146 औद्योगिक यूनिटों द्वारा स्थानीय लोगों को पांच साल के भीतर दिये गये रोजगार की जानकारी देने कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक यूनिट यह भी बताएं कि पिछले पांच सालों में उन्होंने सीएसआर की गतिविधियां किस तरह की और इसमें कितनी धनराशि लगाई। मंत्री ने कहा कि औद्योगिक समूह स्थानीय विकास के लिए अधिकतम भागीदारी करें और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ दें।

रोड डस्ट को हटाने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन करेगा कार्रवाई
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रोड डस्ट हटाने में औद्योगिक यूनिट भी सहयोग करेंगे। इसके लिए इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एक कमिटी का गठन करेगा और यह कमिटी रोड डस्ट हटाने के लिए कार्रवाई करेगी।

अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर बोले सीएम साय- अंतरात्मा की आवाज सुने, मोहरा बनने से करें इनकार
बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : भिलाई के कैंप क्षेत्र में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article Bhilai Breaking : शराब के नशे में छत से गिरने से हुई युवक की मौत, मोहल्ले में उड़ गई हत्या की अफवाह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?