ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड

By Om Prakash Verma
Published: June 12, 2023
Share
प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड
प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड
SHARE

झारखंड की टीम को ट्रायब्रेकर में 2-0 से हराया
किरण पिस्दा और मुस्कान ने दागे 1-1 गोल
मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की विमेंस फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। छत्तीसगढ़ और झारखंड के विमेंस फुटबाल टीम के बीच आज फाइनल मैच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को ट्रायब्रेकर में 2-0 से हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश पटेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

भुवनेश्वर में आयोजित छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले में दोनों टीम ने मैदान में अपना पूरा दमखम दिखाया, लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच का परिणाम ट्रायब्रेकर से निकला। ट्रायब्रेकर में दोनों टीमों को पांच पांच गोल दागने का मौका दिया गया।

मैच में बालिका फुटबॉल अकादमी रायपुर में अभ्यासरत खिलाड़ी किरण पिस्दा ने ट्रायब्रेकर में गोलकीपर की जिम्मेदारी निभाते हुए विरोधी टीम को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ टीम से ट्रायब्रेकर में स्वयं किरण पिस्दा और बस्तर की मुस्कान ने 1-1 गोल कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके पहले छत्तीसगढ़ की विमेंस फुटबाल टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 जून को खेले गए विमेन फुटबॉल सेमीफाइनल में त्रिपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस प्रतियोगिता में बालिका फुटबॉल एकेडमी रायपुर की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने तीन गोल किए, जबकि बस्तर की पिंकी कश्यप ने एक गोल किया। खेल सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं अधिकारियों और खेलप्रमियों ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रतियोगिता में जारी है खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज से पहले हुए इस प्रतियोगिता में आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह को 30 मीटर में सिल्वर मेडल मिला और वे ओवरऑल चौंपियनशिप में दूसरे पोजीशन में रहे। इसी तरह आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 5000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी के सामने लगे जय श्रीराम के नारे, भड़कीं ममता ने भाषण देने से किया इनकार
इस पाकिस्तानी गेंदबाज को विराट से छक्के खाने का दुख नहीं, बोले- अगर ये लोग मारते तो बुरा लगता
बड़ी खबर: प्रोफेसर राजीव प्रकाश बने IIT भिलाई के नए निदेशक, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठी उंगलिया तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई जांच
आयुष द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष ओपीडी में 9078 लोगों का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा
Next Article मुख्यमंत्री की पहल: धमधा के सांस्कृतिक महत्व के छह प्राचीन तालाबों का लौटा गौरव, विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना मुख्यमंत्री की पहल: धमधा के सांस्कृतिक महत्व के छह प्राचीन तालाबों का लौटा गौरव, विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?