ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान

By @dmin
Published: April 4, 2022
Share
प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान
प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान
SHARE

देवबलौदा में आयोजित माँ कर्मा समारोह में पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा
दुर्ग। साहू समाज अपनी सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से न केवल सामाजिकजनों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है अपितु अपने सेवा कार्यों से और जनजागरूकता गतिविधियों से प्रदेश को भी आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह बातें पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम देवबलौदा में आयोजित कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह के अवसर पर कही। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिकजनों को कर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि माँ कर्मा साहू समाज की पूज्य हैं आज प्रमुख वक्ताओं ने उनके जीवनचरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह बहुत अच्छी बात है कि आप लोग अपनी सामाजिक परंपराओं को सहेजकर रख रहे हैं और इतना सुंदर आयोजन कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मा जयंती के अवसर पर अवकाश आरंभ किया। यह बहुत बड़ा निर्णय रहा। इससे पता लगता है कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे सांस्कृतिक सरोकारों को अक्षुण्ण रखने में गहरी रुचि रखती है। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि अपने क्षेत्र में लगातार लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं और इसका हर संभव निराकरण कर रहे हैं। लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर बड़े पैमाने पर कार्य पूरे क्षेत्र में स्वीकृत हुए हैं। सामाजिकजनों के लिए ऐसे आयोजन के लिए अधिक अच्छा अवसर मिले, इसके लिए सामुदायिक भवन जैसी माँग पर भी घोषणा की जा रही है। सबसे बड़ा काम पेयजल को लेकर हो रहा है। जलजीवन मिशन के माध्यम से हमने सुनिश्चित किया है कि हर घर में लोगों को शुद्ध जल मिल सके और पर्याप्त जल मिल सके। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गाँव-गाँव में जलजीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि लोगों के कौशल को और ज्यादा निखारने में मदद करें तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से इन्हें और भी बढ़ाएं। ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से ऐसे प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से लोग हुनरमंद हो रहे हैं और अपना व्यवसाय आरंभ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की परंपरागत कला बेहद खूबसूरत है। बस इसे बाजार मिल जाए, इसकी पहचान दूर-दूर तक पहुंचे, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गाँवों में गौठान को ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस प्रकार ऐसे स्थानीय उत्पाद जो ग्रामीण स्तर पर ही बनाये जा सकते हैं। वे गौठान में ही बनाये जा रहे हैं। इनके विक्रय के लिए सीमार्ट में विशेष रूप से प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर भिलाई 3 के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी समारोह को संबोधित किया तथा क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

गुस्ताखी माफ: अब साहबों के दिन लदे, कैसे होगा काम
Gustakhi Maaf: आखिर कब तक ठगे जाते पंडा-पुरोहित
लापरवाही बरतने वाले दो पंचायत सचिवों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के करीब 25 लाख किसानों के खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम साय ने जताया आभार
मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीआईटी कॉलेज में हुआ जनजातीय नृत्य महोत्सव कार्यक्रम बीआईटी कॉलेज में हुआ जनजातीय नृत्य महोत्सव कार्यक्रम
Next Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में भित्तिचित्र एवं सभागार का किया लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?