ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप में 107 लोगों की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप में 107 लोगों की जांच

By @dmin
Published: April 8, 2022
Share
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
SHARE

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित शिविर में इस वर्ष की थीम ‘हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य’ पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई
रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से आज पंडरी स्थित रायपुर जिला अस्पताल में राज्य स्तरीय पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को हृदय रोग, किडनी रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पल्मनोलॉजी से संबंधित रोगो के बारे में विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कैंप का शुभारंभ किया।

रायपुर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पेट रोग, फेफड़ों के रोग, मेडिसीन, हृदय रोग और किडनी रोग के मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 107 लोगों की जांच की गई। 29 लोगों की जनरल मेडिसिन एवं हृदय रोग संबंधी, 11 लोगों की किडनी, चार लोगों की मनोरोग संबंधी, नाक-कान-गला रोग के 13, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के लिए 18 और पल्मनोलॉजी के लिए 15 लोगों की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई।

शिविर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए इस वर्ष की थीम अवर प्लानेट अवर हेल्थ (हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। रायपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ सिस्टम ऑफिसर श्री उरिया नाग सहित अन्य विशेषज्ञों ने संगोष्ठी में अपने विचार रखे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, आईएमए, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर व जिला चिकित्सालय रायपुर के अनेक डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

Big Train Accident: एनडीआरएफ का यह जवान बना कई लोगों के लिए मसिहा, कोरोमंडल एक्सप्रेस में था सवार, मोबाइल की लाईट से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
नियमित योग करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- मंत्री ताम्रध्वज साहू
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लेखा अजगल्ले को बनाया नोडल अधिकारी
GGU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू, कहा- चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें
shreekanchanpath 247 # 20 June 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंटकर राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल समस्या पर हुई चर्चा
Next Article स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में लगाया सियान जतन क्लीनिक, 36 जरूरतमंद मरीजों को वॉकिंग स्टीक व 7 मरीजों को हियरिंग एड का वितरण विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेश के 29 आयुर्वेदिक केंद्रों में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?