ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत
पोलसाय पारा वार्ड में गंदगी का ढेर, तालाब में कचरा…. विधायक वोरा ने की नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी से शिकायत
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने पोलसाय पारा वार्ड क्रमांक 27 की गली मोहल्लों में जनसुविधाओं का जायजा लिया। वार्ड के नागरिकों ने विधायक को समस्याएं बताते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होता है। जनसमस्याओं की जानकारी लेने के बाद वोरा ने नगरीय प्रशासन विभाग की सेक्रेटरी अलरमेलमंगई डी से फोन पर चर्चा करते हुए नगर निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली की शिकायत की।

विधायक वोरा ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में काफी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर सहित सभी विभागीय अफसरों को राजधानी बुलाकर कामकाज में कसावट लाने के निर्देश दें। इस दौरान सचिव अलरमेलमंगई डी ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि नगर निगम के कामकाज में सुधार किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही निगम कमिश्नर सहित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाएंगे।

इसके बाद विधायक वोरा ने पोलसाय तालाब का निरीक्षण भी किया। तालाब में कचरा भरा होने पर वोरा ने नाराजगी जताई। नागरिकों ने बताया कि वार्ड में पेयजल सप्लाई अनियमित है। नल चालू बंद होने का समय निश्चित नहीं है। वार्ड के नागरिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। पोलसाय पारा वार्ड के बगल में वार्ड 28 के कई नलों से टोंटियां गायब हैं। नल की जगह पाइपलाइन का छेद ही दिख रहा है। नागरिकों ने बताया कि किसी ने पाइप चोरी कर लियाए जिसके कारण जमीन के लेवल पर पानी बहता है। पता ही नहीं चल पाता कि नल खुला है या नहीं। सड़क पर पानी बहने से पता चल पाता है कि नल खुला है। प्लास्टिक के पाइप लगाकर पानी भरना पड़ता है।

विधायक वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि कागजों में योजनाएं न चले। योजनाओं को अमली जामा पहुंचाने का काम शीघ्रता से किया जाना चाहिए। वोरा रोज सुबह वार्डों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान हर दिन उन्हें नागरिकों से पेयजल समस्या, सफाई न होनेए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल होने और तालाब आदि में गंदगी की शिकायतें मिल रही है। वोरा ने इन सभी समस्याओं का निराकरण न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। वोरा ने साफ कहा है कि अधिकारी दफ्तर में न बैठें बल्कि फील्ड में रहकर काम करें। जनसमस्याओं का निराकरण करना जरूरी है। शहर के नागरिकों को हर हाल में जन सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम का काम है। यह काम सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद मनीष बघेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, मोहित वालदे, राजेश कुमार, कुलवंत भाटिया, छाया चौधरी सहित कांग्रेस जन व निगम अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना का कहर: देश में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा मामले…. दो हजार से अधिक मौतें…. लगातार बढ़ रहा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा
इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास-सीएम बघेल
सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान
भेंट मुलाकात में सीएम बघेल ने की सौगातों की झड़़ी, खुज्जी में 42.61 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Bhilai crime : धारदार चापड़ से लोगों को डरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मामले… 14 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच… पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत पर पहुंची
Next Article ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में खुल गई सस्ती दवा दुकानें…. हर वर्ग को मिलेगा लाभ…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया प्रदेश में 59 दुकानों का शुभारंभ… भिलाई में शुरू हुई तीन दुकानें

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?