ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2024
Share
पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
SHARE

भिलाई। पॉवर हाउस स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 7 लोगों को धर दबोचा। तीनों महिलाओं को लॉज में रूके ग्राहकों के लिए लाया गया था। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर दुर्ग-भिलाई के ही निवासी हैं। जबकि 1 महिला पश्चिम बंगाल की बताई गई है।

सीएसपी हरीश पाटिल ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को छावनी थाना क्षेत्रांतर्गत पॉवर हाउस स्थित प्रभात लॉज में देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम लॉज पहुंची तो होटल में कमरा लेने आए ग्राहकों को लड़कियों की व्यवस्था करवाई जा रही थी। पूरा मामला देह व्यापार के अंतर्गत चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही लॉज में अफरा तफरी मच गई। सब इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान तीन लड़कियां, जिनमें दो स्थानीय व एक पश्चिम बंगाल की थी, को पकड़ा गया। उनके साथ तीन लोगों प्रभात शील पिता विमल कृष्ण शील (44) शॉप नं. 86, शुक्ला मार्केट भिलाई, निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा (19) निवासी ग्राम पेंडरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर, व राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव (37) गिरधारी नगर चंडी मंदिर के पास थाना दुर्ग को भी पकड़ा गया। मामले का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि लॉज के मालिक प्रभात शील ने लॉज को संचालन के लिए निलेश वर्मा को दिया हुआ है, जबकि स्वयं प्रभात शील, राजेन्द्र यादव के साथ ग्राहक के रूप में पहुंचा था। सभी आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सीएसपी श्री पाटिल के मुताबिक, दो ग्राहकों, एक होटल संचालक व एक दलाल के अलावा जिन 3 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, उनमें से एक महिला महिला पश्चिम बंगाल की बताई गई जो, फिलहाल भिलाई में ही स्पर्श हास्पिटल के पास रामनगर सुपेला में रह रही थी। वहीं 20 वर्षीय एक युवती सतनामी मोहल्ला जामुल की तो एक अन्य 26 वर्षीय महिला आदर्श नगर उतई की निवासी बताई गई है। इन सबके साथ राहुल वर्मा नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एएसपी (शहर) सुखनंदन सिंह राठौर व सीएसपी छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर ने उक्त छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिसिया कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए आरोपियों ने स्वीकार किया कि लड़कियों व महिलाओं को देह व्यापार के लिए लाया गया था। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 व 7 के तहत सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उप निरीक्षक वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, महिला आरक्षक पद्मिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है ।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी, 24 घंटे में सामने आए 22,272 नए मरीज
Railway News : लोकोमोटिव उत्पादन में बना नया कीर्तिमान, भारत ने अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ा
बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत, जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष तौर बनाई गई है यह ट्रेन… जल्द होगा शुरू
Breaking News : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 64 दिनों का अवकाश घोषित, दशहरा और दिवाली में मिलेंगी इतनी छुट्टियां
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमजे स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन: छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे एमजे स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन: छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे
Next Article 'पुलिस शहीद सेल' का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?