ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला 5 घंटे बहती रही, 3 बच्चों ने जान पर खेलकर बचाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला 5 घंटे बहती रही, 3 बच्चों ने जान पर खेलकर बचाया

By @dmin
Published: September 21, 2021
Share
पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला 5 घंटे बहती रही, 3 बच्चों ने जान पर खेलकर बचाया
पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला 5 घंटे बहती रही, 3 बच्चों ने जान पर खेलकर बचाया
SHARE

मुंगेली (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक अजीब घटना देखने को मिली। इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। यहां 55 वर्षीय एक महिला का पैर फिसलने से वो रहन नदी के तेज बहाव में बह गई। बारिश होने के कारण नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। महिला लगभग पांच घंटे तक नदी में बहती रही। इस दौरान वह करीब 20 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के गांवों में अलर्ट भी करा दिया। महिला को नदी में बहते देखकर लोगों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। लेकिन तीन बहादुर बच्चे लहरों का सामना करते हुये महिला तक पहुंचे और बचा लिया।

यह पूरी घटना लोरमी इलाके के धौराभाट गांव की है। वहां सोमवार को सुबह 55 साल की महिला कुमारी बाई का पैर फिसलने से वो रहन नदी के तेज बहाव में बहने लगी। वहां से दूर चंदली गांव में भी लोगों ने महिला को पानी में बहते देखा। उन्होंने लालपुर पुलिस को नदी में लाश बहने की सूचना दी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसने नदी के किनारे के गांवों में एलर्ट जारी किया। इसी बीच बैगाकापा गांव के तीन बहादुर बच्चों ने जब महिला को बहते देखा तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना उसे बचाने नदी में कूद गये। बच्चे नदी में बहती हुई महिला को बाहर निकाल लाये। उस समय तक महिला की सांसें चल रही थी।

महिला के पेट और छाती में भरा पानी
उसके बाद तत्काल पुलिस को फिर से सूचना देकर महिला को लोरमी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चूंकि कई घंटों तक महिला पानी में बहती रही थी इसके कारण उसके पेट और छाती में पानी भर गया था। महिला का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है। इस घटना को ग्रामीणों से लेकर डॉक्टर और पुलिस किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

महापौर देवेंद्र यादव की समीक्षा बैठक: निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की ली जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- दशोदा धीवर
शहर के कई वार्डों में जलसंकट की शिकायत : निगम अफसर सर्वोच्च प्राथमिकता से करें पानी संकट की समस्या का समाधान
जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू
Breaking News : दीपांशु काबरा सहित चार आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बडगाम में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय बडगाम में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Next Article जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलट जख्मी; बचाव दल रवाना जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलट जख्मी; बचाव दल रवाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?