ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पैन स्टूडियो ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे पुनर्जन्म पर आधारित सूर्या 42 के अधिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पैन स्टूडियो ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे पुनर्जन्म पर आधारित सूर्या 42 के अधिकार

By Sonu Sahu
Published: January 14, 2023
Share
SHARE

ताजा रिपोर्ट की मानें तो तमिल सुपरस्टार सूर्या की 42वीं फिल्म के अधिकार पैन स्टूडियोज के जयंतिलाल गढ़ा ने पूरे 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इतना ही नहीं, हैरानी की बात यह है कि यह अब तक किसी भी तमिल फिल्म के लिए हुई सबसे महंगी डील बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म स्टार से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा, सूर्या 42 के हिंदी अधिकार जयंतिलाल गढ़ा ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह सूर्या की किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अभी तक की सबसे महंगी डील है। साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी यह एक सबसे बड़ी महंगी फिल्म है। निर्माता इस फिल्म को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोडऩे वाले हैं। यह फिल्म एक बड़ी धमाकेदार एडवेंचर्स एक्शन फिल्म होने वाली है। जो देशभर के सभी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब होगी। दिलचस्प बात यह है कि पैन स्टूडियो ने इस मेगा डील में फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट्स और थियेट्रिकल सभी हिंदी राइट्स हासिल कर लिए हैं।

तमिल निर्देशक शिवा की यह फिल्म एक बिग बजट फिल्म है। जिसे बनाने में निर्माताओं ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को 10 भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ विशेष रूप से शामिल हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या के साथ अदाकारा दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म होने जा रही है। दिशा पाटनी को हिन्दी भाषी दर्शक बागी, भारत सरीखी फिल्मों में देख चुके हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है।

सिने गलियारों में बहती हुई हवाओं का कहना है कि सूर्या की यह फिल्म पुर्नजन्म पर आधारित है। सूर्या गत वर्ष दर्शकों के सामने ईटी और विक्रम में नजर आए थे। हालांकि व्यावसायिक तौर पर ईटी हिन्दी में असफल रही थी लेकिन दक्षिण में जरूर इसने मोटी कमाई की थी। वहीं दूसरी विक्रम में वे कैमियो भूमिका में नजर आए थे लेकिन उनके किरदार की चर्चा पूरी फिल्म में रहती है। अन्त के 15 मिनट में परदे पर आकर उन्होंने इस फिल्म के मुख्य अभिनेता कमल हासन को अपने अभिनय से पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। दर्शकों ने सूर्या की इस छोटी भूमिका को ही अहम् मानते हुए जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

बायकॉट पठान के बीच पहली बार आया शाहरुख का बयान, कोलकाता में फैन्स के बीच फिल्म को लेकर कही यह बात
पिछले तीन साल में हाथियों के हमले में 204 लोगों की मौत, विधानसभा ने दी जानकारी
आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक …. वन शहद के लिए किया आर्डर
मुंगेली पावर प्लांट में बड़ा हादसा : चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेजिटेबल रिफाइंड तेल की जगह खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 तेल
Next Article भारतीय थलसेना में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के आवेदकों की लिखित परीक्षा कल रायपुर, रखे यह जरूरी डाक्यूमेंट भारतीय थलसेना में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के आवेदकों की लिखित परीक्षा कल रायपुर, रखे यह जरूरी डाक्यूमेंट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?