ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेनकिलर का ज्यादा सेवन बढ़ा सकती है दिक्कतें, दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू पेनकिलर्स हैं असरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पेनकिलर का ज्यादा सेवन बढ़ा सकती है दिक्कतें, दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू पेनकिलर्स हैं असरदार

By @dmin
Published: July 11, 2022
Share
SHARE

सामान्यतौर पर शरीर में होने वाली दर्द की स्थिति में पेनकिलर ले लेने से आपको कुछ ही समय में आराम मिल जाता है। दर्द की स्थिति में पेनकिलर लेने के लिए हम डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन पर भी ध्यान नहीं देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के ली गई दवाएं आपको कुछ पलों में आराम तो दिला सकती हैं पर इसके कारण कई तरह के अल्पकालिक-दीर्घकालिक साइड-इफेक्ट्स होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना पेनकिलर के दर्द को कैसे ठीक किया जा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर बार दर्द के लिए पेनकिलर लेना आवश्यक नहीं है। हर घर में प्राकृतिक दर्द निवारक दवाएं होती हैं जो कई प्रकार के हल्के से लेकर तेज दर्द को पेनकिलर की ही तरह से ठीक करने की क्षमता रखती हैं। आमतौर पर हम घरों में मौजूद इन औषधियों के प्रभावों से अनजान होते हैं, पर इनको प्रयोग में लाकर आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कान, दांत, मांसपेशियों, सिरदर्द और चोट के दर्द को कम करने में कई औषधियों को विशेष प्रभावी पाया गया है। आइए हमारे घरों में मौजूद ऐसी ही कुछ औषधीय दर्द निवारकों के बारे में जानते हैं।

मांसपेशियों और चोट का दर्द:- सामान्यतौर पर गिरने या अन्य कारणों से लगने वाले चोट की स्थिति में होने वाले दर्द को ठीक करने में हल्दी का सेवन करना विशेष लाभकारी माना जाता है। गर्म दूध के साथ मिलाकर हल्दी का सेवन रक्त को जमने से रोकता है और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो चोट के कारण होने वाले सूजन को कम करने में कारगर है। इसके अलावा हल्दी के एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण घावों को ठीक करने में मदद करते हैं।

दांतो का दर्द:- दांतों के तेज दर्द से कुछ ही पलों में राहत पाने के लिए लौंग की कली को चूसना या दर्द वाले दांत पर कॉटन में लौंग का तेल लगाकर रखने से कुछ ही पलों में आराम मिल सकता है। यदि आप मुंह के संक्रमण से पीडि़त हैं तो लौंग को चबाने या मुंह में रखने से लक्षणों से राहत मिलती है। लौंग के तेल में सक्रिय यौगिक यूजेनॉल पाया जाता है जो स्वाभाविक रूप से रक्त को पतला करने और रक्त के थक्के को रोककर हृदय की समस्याओं से बचाने में भी सहायक है।

सिरदर्द के लिए अदरक और तुलसी:- अदरक और तुलसी से बनी चाय सिरदर्द और फ्लू के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक है। इसके अलावा अध्ययनों में यह भी पाया गया कि अदरक जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए भी एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। अदरक में मौजूद फाइटोकेमिकल्स दर्द पैदा करने वाले हार्मोन के उत्पादन और रिलीज को नियंत्रित करते हैं। यह मतली और मॉर्निंग सिकनेस के लिए भी प्रभावी उपाय है। थकान के कारण होने वाले दर्द में अदरक की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।

पेट का दर्द:- अपच, गैस या फिर पेट में सूजन के कारण होने वाले दर्द में दही का सेवन करना आपको काफी लाभ दे सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं जो पेट के दर्द का कारण बनने वाले कारकों को कम करके लाभ दे सकते हैं। पाचन की प्रक्रिया को ठीक रखने में भी दही के स्वास्थ्य लाभ हैं। पेट के दर्द की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन करना भी लाभकारी हो सकता है।

ट्रैफिक सिग्नल के अनियमितता के मामले में कार्यपालन अभियंता टीके रणदिवे सस्पेंड…. कलेक्टर के निर्देश पर निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने की कार्रवाई… जाने क्या है पूरा मामला
CG Breaking : नाबालिग से रेप के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, कोर्ट से सजा मिलने के बाद उठाया खौफनाक कदम
अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच
Big news : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 ढेर, शव व हथियार बरामद
लोगों की समस्याओं को सुनने अब निगम में होगा जनदर्शन… नोडल अधिकारी नियुक्त…. सोमवार से जनदर्शन का होगा आयोजन, निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 264 # 11 july 2022
Next Article त्रिफला खाने के फायदे तो जानते होंगे लेकिन अब जानें इसके साइड इफेक्ट्स, जानें क्या है इसे लेने का सही तरीका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?